नावकोठी | प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत शुक्रवार को पीएचसी नावकोठी में गर्भवती महिलाओं के लिए प्रसव-पूर्व जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 76 गर्भवती महिलाओं के वजन, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन, मूत्र सहित विभिन्न जांच की गईं। जांच में 10 महिलाएं एनीमिया से ग्रस्त पाई गईं। एनीमिया से पीड़ित महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, चिकित्सकीय सलाह के अनुसार दवा का सेवन करने की सलाह दी गई। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंदन कुमार मिश्रा ने गर्भवती महिलाओं को रक्त की कमी दूर करने के लिए आयरन की गोली लेने की सलाह दी। भोजन में पके पीले फल, हरी पत्तेदार सब्जियां, रागी आदि शामिल करने के लिए कहा। उन्होंने भारी काम से बचने के लिए कहा। उन्होंने प्रतिदिन कम से कम दो घंटे आराम करने के लिए कहा। उन्होंने सुरक्षित जच्चा-बच्चा के लिए संस्थागत प्रसव कराने पर जोर दिया। शिविर में सभी गर्भवतियों को आयरन, कैल्शियम सहित अन्य आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं। मौके पर एलटी पंकज कुमार जोशी, सीएचओ, सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। नावकोठी | प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत शुक्रवार को पीएचसी नावकोठी में गर्भवती महिलाओं के लिए प्रसव-पूर्व जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 76 गर्भवती महिलाओं के वजन, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन, मूत्र सहित विभिन्न जांच की गईं। जांच में 10 महिलाएं एनीमिया से ग्रस्त पाई गईं। एनीमिया से पीड़ित महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, चिकित्सकीय सलाह के अनुसार दवा का सेवन करने की सलाह दी गई। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंदन कुमार मिश्रा ने गर्भवती महिलाओं को रक्त की कमी दूर करने के लिए आयरन की गोली लेने की सलाह दी। भोजन में पके पीले फल, हरी पत्तेदार सब्जियां, रागी आदि शामिल करने के लिए कहा। उन्होंने भारी काम से बचने के लिए कहा। उन्होंने प्रतिदिन कम से कम दो घंटे आराम करने के लिए कहा। उन्होंने सुरक्षित जच्चा-बच्चा के लिए संस्थागत प्रसव कराने पर जोर दिया। शिविर में सभी गर्भवतियों को आयरन, कैल्शियम सहित अन्य आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं। मौके पर एलटी पंकज कुमार जोशी, सीएचओ, सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

