लोजपा प्रकोष्ठ में दीपक प्रदेश प्रधान महासचिव बने

लोजपा प्रकोष्ठ में दीपक प्रदेश प्रधान महासचिव बने

बेगूसराय | लोक जनशक्ति पार्टी (राम) के व्यवसायिक प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार के तहत दीपक कुमार को बिहार प्रदेश प्रधान महासचिव बनाया गया। उन्हें बेगूसराय-खगड़िया क्षेत्र का प्रभारी भी बनाया गया। मनिअप्पा गांव में व्यवसायिक प्रकोष्ठ कार्यालय का उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम में संगठन को मजबूत करने पर जोर रहा। व्यवसायियों की समस्याएं प्रमुखता से उठाने की बात कही गई। कार्यक्रम बिहार प्रदेश व्यवसायिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मनोज कुमार निराला की मौजूदगी में हुआ। इसमें खगड़िया जिला अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह शामिल हुए। बेगूसराय विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष किशन मुरारी सहाय भी मौजूद रहे। व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष रमन सिन्हा भी कार्यक्रम में पहुंचे। कई जिलों के पदाधिकारी पहुंचे। सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। बेगूसराय | लोक जनशक्ति पार्टी (राम) के व्यवसायिक प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार के तहत दीपक कुमार को बिहार प्रदेश प्रधान महासचिव बनाया गया। उन्हें बेगूसराय-खगड़िया क्षेत्र का प्रभारी भी बनाया गया। मनिअप्पा गांव में व्यवसायिक प्रकोष्ठ कार्यालय का उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम में संगठन को मजबूत करने पर जोर रहा। व्यवसायियों की समस्याएं प्रमुखता से उठाने की बात कही गई। कार्यक्रम बिहार प्रदेश व्यवसायिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मनोज कुमार निराला की मौजूदगी में हुआ। इसमें खगड़िया जिला अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह शामिल हुए। बेगूसराय विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष किशन मुरारी सहाय भी मौजूद रहे। व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष रमन सिन्हा भी कार्यक्रम में पहुंचे। कई जिलों के पदाधिकारी पहुंचे। सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *