Delhi Police Action: जंतर-मंतर पर कॉजपा के प्रदर्शन से पहले 15 जिलों से 40 संदिग्ध हिरासत में

Delhi Police Action: जंतर-मंतर पर कॉजपा के प्रदर्शन से पहले 15 जिलों से 40 संदिग्ध हिरासत में

राष्ट्रीय राजधानी में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के शनिवार को प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले एहतियाती कदम उठाते हुए दिल्ली पुलिस ने सभी 15 जिलों में आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा सुरक्षा कड़ी किए जाने के बीच सभी 15 जिलों से आपराधिक रिकॉर्ड वाले लगभग 30 से 40 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस कुछ ऐसे लोगों की गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रख रही है, जो प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने के लिए लोगों को जुटा सकते हैं या उन्हें इसमें शामिल होने के लिए प्रभावित कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार सुरक्षा उपायों के तहत ऐसे लोगों के आवासों के बाहर निगरानी बढ़ा दी गई है। प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पूरे दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *