मेगन शट का कारनामा, वनडे में 150 विकेट लेने वाली बनीं तीसरी ऑस्ट्रेलियाई महिला गेंदबाज

मेगन शट का कारनामा, वनडे में 150 विकेट लेने वाली बनीं तीसरी ऑस्ट्रेलियाई महिला गेंदबाज

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मेगन शट ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में 19 रन देकर 2 विकेट लिए और महिला वनडे क्रिकेट में 150 विकेट पूरे करने वाली तीसरी महिला क्रिकेटर बनीं। 

Megan Schutt: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीमों के बीच ब्रिस्बेन में तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मेगन शट ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 10 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट चटकाए, जिसमें 4 मेडन ओवर भी शामिल थे। इस स्पेल के साथ ही उन्होंने महिला वनडे क्रिकेट में अपने 150 विकेट पूरे कर लिए। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाली तीसरी महिला क्रिकेटर बन गई हैं।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *