सरपंची का चुनाव लड़ने लिव-इन पार्टनर ने चुराया सोना:अलमारी में रखे सोने के बिस्किट देख बनाई योजना, राजस्थान से पकड़ा; 1.10 करोड़ का माल बरामद

सरपंची का चुनाव लड़ने लिव-इन पार्टनर ने चुराया सोना:अलमारी में रखे सोने के बिस्किट देख बनाई योजना, राजस्थान से पकड़ा; 1.10 करोड़ का माल बरामद

सरपंची का चुनाव लड़ने और महंगे शौक पूरे करने के लिए एक युवक ने अपनी लिव-इन पार्टनर के घर से करीब डेढ़ करोड़ के सोने के आभूषण और बिस्किट चोरी कर लिए। लसूड़िया पुलिस ने राजस्थान के जोधपुर से आरोपी को गिरफ्तार कर करीब 1.10 करोड़ रुपए का माल बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक बीसीएम पार्क निपानिया मेन रोड निवासी रेनू शर्मा (44) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 10 अगस्त से 13 सितंबर 2026 के बीच उनके घर की अलमारी से सोने का बिस्किट और अन्य जेवरात चोरी हो गए। शिकायत के आधार पर लसूड़िया पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305(ए) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सरपंची का चुनाव लड़ना चाहता है उसके लिए पैसे की जरूरत थी। घर से गायब हुए आरोपी ने मोबाइल भी बंद कर लिया था जांच के दौरान महिला ने पुलिस को बताया कि उनके साथ रहने वाला गोपाल जाखड़ अचानक घर छोड़कर चला गया है और उसका मोबाइल फोन भी बंद है। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने गोपाल पर संदेह जताते हुए उसकी तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने राजस्थान पहुंचकर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने चोरी करना स्वीकार किया। 630 ग्राम सोना, चेन, नकदी और आईफोन बरामद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोने का बिस्किट, आभूषण और अन्य सामान जब्त किया है। बरामदगी में शामिल हैं: पुलिस के अनुसार बरामद माल की कीमत करीब 1.10 करोड़ रुपए है। चोरी गए शेष सामान और नकदी के संबंध में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। अलमारी में सोना देखकर बनाई चोरी की योजना पूछताछ में आरोपी ने बताया कि महिला के साथ रहने के दौरान उसकी नजर अलमारी में रखे सोने के बिस्किट पर पड़ी थी। इसी बीच उसके गांव में अगले महीने सरपंची के चुनाव होने वाले हैं। चुनाव लड़ने के लिए बड़ी रकम की जरूरत थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने चुनाव का खर्च जुटाने और अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए सोना चुराने की योजना बनाई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर बनाई टीम मामले में पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मयंक अवस्थी के निर्देश पर डीसीपी जोन-2 अमन सिंह राठौड़, एडीसीपी अमरेन्द्र सिंह और एसीपी पराग सैनी के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई थी। लसूड़िया थाना प्रभारी राजकुमार यादव के नेतृत्व में टीम ने आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया। पुलिस अब आरोपी से बरामदगी और चोरी गए शेष सामान के संबंध में पूछताछ कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *