कैमूर में बच्ची को गाड़ी ने मारी टक्कर,मौत:बस से उतरकर रोड क्रॉस करने के दौरान हादसा, ड्राइवर फरार

कैमूर में बच्ची को गाड़ी ने मारी टक्कर,मौत:बस से उतरकर रोड क्रॉस करने के दौरान हादसा, ड्राइवर फरार

कैमूर में रोड क्रॉस कर रही बच्ची को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। घटना मोहनिया थाना क्षेत्र के भिट्टी स्टैंड के पास की है। मृतका की पहचान भभुआ के अखलाशपुर गांव निवासी गुड्डू सिंह की बेटी सोनाली कुमारी (15) के रूप में हुई है। सोनाली बस से भिट्टी स्टैंड पहुंची थी। बस से उतरकर वह सड़क पार कर रही थी, तभी एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सोनाली की मौके पर ही जान चली गई। चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस की सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजन ग्रामीणों ने मोहनिया पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, शव कब्जे में लेकर अनुमंडलीय अस्पताल मोहनिया ले गई। परिजनों को खबर दी गई, जिसके बाद वे अस्पताल पहुंचे। मोहनिया थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में किशोरी की मौत हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेजा है। अज्ञात वाहन और चालक की तलाश जारी। कैमूर में रोड क्रॉस कर रही बच्ची को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। घटना मोहनिया थाना क्षेत्र के भिट्टी स्टैंड के पास की है। मृतका की पहचान भभुआ के अखलाशपुर गांव निवासी गुड्डू सिंह की बेटी सोनाली कुमारी (15) के रूप में हुई है। सोनाली बस से भिट्टी स्टैंड पहुंची थी। बस से उतरकर वह सड़क पार कर रही थी, तभी एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सोनाली की मौके पर ही जान चली गई। चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस की सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजन ग्रामीणों ने मोहनिया पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, शव कब्जे में लेकर अनुमंडलीय अस्पताल मोहनिया ले गई। परिजनों को खबर दी गई, जिसके बाद वे अस्पताल पहुंचे। मोहनिया थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में किशोरी की मौत हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेजा है। अज्ञात वाहन और चालक की तलाश जारी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *