कोटा के RTU हॉस्टल में निकला 5 फीट लंबा ब्लैक-कोबरा:टूटी खिड़कियों और दीवारों के छेद से आ रहे सांप, स्टूडेंट परेशान

कोटा के RTU हॉस्टल में निकला 5 फीट लंबा ब्लैक-कोबरा:टूटी खिड़कियों और दीवारों के छेद से आ रहे सांप, स्टूडेंट परेशान

कोटा के राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी (RTU) कॉलेज के हॉस्टल में जहरीले सांपों का खतरा बना हुआ है। आज हॉस्टल के बाथरूम में करीब 5 फीट लंबा ब्लैक कोबरा नजर आया। सांप को देखकर स्टूडेंट ने गार्ड को सूचना दी। इसके बाद स्नेक कैचर गोविंद शर्मा को बुलाया गया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर कोबरा का रेस्क्यू किया और उसे जंगल में रिलीज कर दिया। गुरुवार को हॉस्टल में एक स्टूडेंट की मौत भी हुई थी। कुछ स्टूडेंट्स ने उसकी मौत सांप के काटने से होने की आशंका जताई है। टूटी खिड़कियां और दीवारों में छेद, हॉस्टल में घुस रहे सांप हॉस्टल में रहने वाले स्टूडेंट्स और सफाई कर्मचारी ने बताया कि यहां पहले भी कई बार जहरीले सांप और अजगर निकल चुके हैं। हॉस्टल के पीछे जंगल है। खिड़कियां और दरवाजे टूटे हुए हैं, जबकि बाथरूम की दीवारों में भी छेद हैं। ऐसे में सांपों के अलावा मॉनिटर लिजार्ड भी हॉस्टल में घुस आते हैं। स्टूडेंट्स का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लगातार सांप निकलने से हॉस्टल में रहने वाले विद्यार्थियों डर के साए में रहते हैं। स्नेक कैचर गोविंद शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थे। वहां करीब 5 फीट लंबा ब्लैक कोबरा मिला, जिसका सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *