रेलवे त्योहारों के सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए 2 स्पेशल ट्रेनें चला रहा है।
उत्तर-पश्चिम रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 04250, अयोध्या कैंट–साबरमती स्पेशल ट्रेन एक ट्रिप के लिए चलेगी। यह 9 अक्टूबर को अयोध्या कैंट से शाम 6:20 बजे चलकर अगले दिन 10 अक्टूबर को शाम 7 बजे साबरमती पहुंचेगी। यह ट्रेन लखनऊ, कानपुर, जयपुर, अजमेर, मारवाड़ जंक्शन और पालनपुर जैसे स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में कुल 19 डिब्बे होंगे, जिनमें थर्ड एसी, सेकंड एसी, स्लीपर और साधारण श्रेणी के कोच शामिल हैं।
इसी तरह, गाड़ी संख्या 04251, साबरमती–दिल्ली स्पेशल ट्रेन 10 अक्टूबर को रात 10:55 बजे साबरमती से चलेगी। यह अगले दिन 11 अक्टूबर को शाम 5:25 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी। यह ट्रेन मेहसाणा, पालनपुर, अजमेर, जयपुर, रेवाड़ी और गुड़गांव जैसे स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें भी 19 डिब्बे होंगे।

