बिहार में कानून व्यवस्था पर CM सम्राट सख्त:मुख्य सचिव-DGP के साथ हाईलेवल बैठक, महिलाओं के खिलाफ अपराध और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

बिहार में कानून व्यवस्था पर CM सम्राट सख्त:मुख्य सचिव-DGP के साथ हाईलेवल बैठक, महिलाओं के खिलाफ अपराध और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने आवास पर उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है। बैठक में मुख्य सचिव, DGP और पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। मुख्यमंत्री हाल के दिनों में महिलाओं के खिलाफ हुई घटनाओं और गंभीर आपराधिक मामलों की समीक्षा कर रहे हैं। अधिकारियों से घटनाओं पर की गई कार्रवाई का फीडबैक लिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया है। महिलाओं के खिलाफ अपराध पर हो रही चर्चा बैठक में हाल के दिनों में महिलाओं के साथ हुई घटनाओं और राज्य में सामने आए गंभीर आपराधिक मामलों पर चर्चा हो रही है। मुख्यमंत्री अधिकारियों से इन मामलों में पुलिस की कार्रवाई और अपराध नियंत्रण के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी ले रहे हैं। साथ ही, ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा जा रहा है। अपराधियों पर कार्रवाई का प्रेजेंटेशन बैठक में मुख्यमंत्री को हाल के दिनों में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई का प्रेजेंटेशन दिखाया जा रहा है। इसके जरिए पुलिस की कार्रवाई और अपराध नियंत्रण से जुड़े प्रयासों की जानकारी दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क रहने का निर्देश दिया है। भ्रष्टाचार पर भी सख्ती के संकेत बैठक में अपराध नियंत्रण के साथ भ्रष्टाचार के मामलों पर भी चर्चा हो रही है। मुख्यमंत्री की ओर से जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है। बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों को कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में जवाबदेही और कार्रवाई की स्थिति पर ध्यान देने के निर्देश दिए जा रहे हैं। बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने आवास पर उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है। बैठक में मुख्य सचिव, DGP और पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। मुख्यमंत्री हाल के दिनों में महिलाओं के खिलाफ हुई घटनाओं और गंभीर आपराधिक मामलों की समीक्षा कर रहे हैं। अधिकारियों से घटनाओं पर की गई कार्रवाई का फीडबैक लिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया है। महिलाओं के खिलाफ अपराध पर हो रही चर्चा बैठक में हाल के दिनों में महिलाओं के साथ हुई घटनाओं और राज्य में सामने आए गंभीर आपराधिक मामलों पर चर्चा हो रही है। मुख्यमंत्री अधिकारियों से इन मामलों में पुलिस की कार्रवाई और अपराध नियंत्रण के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी ले रहे हैं। साथ ही, ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा जा रहा है। अपराधियों पर कार्रवाई का प्रेजेंटेशन बैठक में मुख्यमंत्री को हाल के दिनों में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई का प्रेजेंटेशन दिखाया जा रहा है। इसके जरिए पुलिस की कार्रवाई और अपराध नियंत्रण से जुड़े प्रयासों की जानकारी दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क रहने का निर्देश दिया है। भ्रष्टाचार पर भी सख्ती के संकेत बैठक में अपराध नियंत्रण के साथ भ्रष्टाचार के मामलों पर भी चर्चा हो रही है। मुख्यमंत्री की ओर से जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है। बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों को कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में जवाबदेही और कार्रवाई की स्थिति पर ध्यान देने के निर्देश दिए जा रहे हैं।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *