Brijesh Pathak Statement: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि अब इनकी दाल नहीं गल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना कांग्रेस और इंडी गठबंधन की शैली बन चुकी है। पाठक के मुताबिक, जब विपक्षी दल किसी प्रदेश में चुनाव जीतते हैं तो उन्हें सब कुछ ठीक नजर आता है, लेकिन चुनाव में हार मिलने पर वही दल संवैधानिक संस्थाओं पर गड़बड़ी के आरोप लगाने लगते हैं। उन्होंने विपक्ष की इस राजनीतिक रणनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि चुनावी नतीजों को स्वीकार करने के बजाय संस्थाओं की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाना उचित नहीं है।
खबर अपडेट की रही हैं …

