सतना के चित्रकूट थाना क्षेत्र के रजौला वार्ड 12 में शुक्रवार सुबह करंट लगने से मां-बेटे की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 35 वर्षीय अनीता देवी और उनके 10 वर्षीय बेटे सुनील के रूप में हुई है। घटना के समय घर में कोई और मौजूद नहीं था। पत्नी और बेटा जमीन पर पड़ा मिला
अनीता के पति खेत में काम करने गए थे। लौटने पर उन्होंने पत्नी और बेटे को जमीन पर पड़ा देखा। उन्होंने तुरंत परिवार के अन्य सदस्यों को सूचना दी। परिजन दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चित्रकूट पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगा रही है कि घर में करंट कैसे फैला और मां-बेटे की मौत किन परिस्थितियों में हुई।

