महिला शिक्षिका की ओर से दिए गए आवेदन पर विद्यालय जाकर जांच नहीं करना और शिकायत के बावजूद विधि सम्मत कार्रवाई नहीं करना सोनकी थानाध्यक्ष प्रताप कुमार सिंह को भारी पड़ गया। मामले की जांच के बाद दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने सोनकी थानाध्यक्ष पुअनि प्रताप कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र, दरभंगा निर्धारित किया गया है। दरभंगा पुलिस की ओर से 8 अक्टूबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, एक मीडिया रिपोर्ट में महिला शिक्षिका के आवेदन पर सोनकी थानाध्यक्ष की ओर से कार्रवाई नहीं किए जाने का मामला सामने आया था। इसके बाद प्रकाशित खबर को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच बहादुरपुर के पर्यवेक्षी पदाधिकारी से कराई गई। विद्यालय जाकर जांच नहीं करने का आरोप सही मिला पुलिस के अनुसार, पर्यवेक्षी पदाधिकारी की ओर से समर्पित जांच प्रतिवेदन में पाया गया कि महिला शिक्षिका ने सोनकी थानाध्यक्ष को आवेदन दिया था, लेकिन उसके आवेदन की जांच के लिए थानाध्यक्ष द्वारा विद्यालय जाकर स्थल जांच नहीं की गई। इसके साथ ही मामले में विधि सम्मत कार्रवाई नहीं किए जाने का भी आरोप जांच में सामने आया। जांच प्रतिवेदन के आधार पर पुलिस प्रशासन ने इसे कर्तव्य के निर्वहन में गंभीर लापरवाही माना। इसके बाद एसएसपी ने पुअनि प्रताप कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया। पुलिस केंद्र रहेगा मुख्यालय निलंबन आदेश के अनुसार प्रताप कुमार सिंह को निलंबन अवधि में सामान्य जीवन-यापन भत्ता देय होगा। उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र, दरभंगा निर्धारित किया गया है। रविकांत कुमार बने सोनकी के नए थानाध्यक्ष प्रताप कुमार सिंह के निलंबन के बाद पुलिस प्रशासन ने सोनकी थाना में नए थानाध्यक्ष की भी पदस्थापना कर दी है। लहेरियासराय थाना में पदस्थापित पुअनि रविकांत कुमार को तत्काल प्रभाव से कार्यहित में सोनकी थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। इस संबंध में दरभंगा पुलिस ने 8 अक्टूबर को पदस्थापन संबंधी आदेश जारी किया है। महिला की शिकायत पर कार्रवाई में लापरवाही पर पुलिस का सख्त संदेश इस कार्रवाई के बाद पुलिस प्रशासन की ओर से यह संदेश दिया गया है कि थाने में प्राप्त शिकायतों की जांच और उन पर विधि सम्मत कार्रवाई में लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खासकर महिला से संबंधित आवेदन पर कार्रवाई नहीं करने के मामले में जांच के बाद सीधे निलंबन की कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई बहादुरपुर के पर्यवेक्षी पदाधिकारी की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है। अब सोनकी थाना की कमान एसआई रविकांत कुमार को सौंपी गई है। महिला शिक्षिका की ओर से दिए गए आवेदन पर विद्यालय जाकर जांच नहीं करना और शिकायत के बावजूद विधि सम्मत कार्रवाई नहीं करना सोनकी थानाध्यक्ष प्रताप कुमार सिंह को भारी पड़ गया। मामले की जांच के बाद दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने सोनकी थानाध्यक्ष पुअनि प्रताप कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र, दरभंगा निर्धारित किया गया है। दरभंगा पुलिस की ओर से 8 अक्टूबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, एक मीडिया रिपोर्ट में महिला शिक्षिका के आवेदन पर सोनकी थानाध्यक्ष की ओर से कार्रवाई नहीं किए जाने का मामला सामने आया था। इसके बाद प्रकाशित खबर को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच बहादुरपुर के पर्यवेक्षी पदाधिकारी से कराई गई। विद्यालय जाकर जांच नहीं करने का आरोप सही मिला पुलिस के अनुसार, पर्यवेक्षी पदाधिकारी की ओर से समर्पित जांच प्रतिवेदन में पाया गया कि महिला शिक्षिका ने सोनकी थानाध्यक्ष को आवेदन दिया था, लेकिन उसके आवेदन की जांच के लिए थानाध्यक्ष द्वारा विद्यालय जाकर स्थल जांच नहीं की गई। इसके साथ ही मामले में विधि सम्मत कार्रवाई नहीं किए जाने का भी आरोप जांच में सामने आया। जांच प्रतिवेदन के आधार पर पुलिस प्रशासन ने इसे कर्तव्य के निर्वहन में गंभीर लापरवाही माना। इसके बाद एसएसपी ने पुअनि प्रताप कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया। पुलिस केंद्र रहेगा मुख्यालय निलंबन आदेश के अनुसार प्रताप कुमार सिंह को निलंबन अवधि में सामान्य जीवन-यापन भत्ता देय होगा। उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र, दरभंगा निर्धारित किया गया है। रविकांत कुमार बने सोनकी के नए थानाध्यक्ष प्रताप कुमार सिंह के निलंबन के बाद पुलिस प्रशासन ने सोनकी थाना में नए थानाध्यक्ष की भी पदस्थापना कर दी है। लहेरियासराय थाना में पदस्थापित पुअनि रविकांत कुमार को तत्काल प्रभाव से कार्यहित में सोनकी थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। इस संबंध में दरभंगा पुलिस ने 8 अक्टूबर को पदस्थापन संबंधी आदेश जारी किया है। महिला की शिकायत पर कार्रवाई में लापरवाही पर पुलिस का सख्त संदेश इस कार्रवाई के बाद पुलिस प्रशासन की ओर से यह संदेश दिया गया है कि थाने में प्राप्त शिकायतों की जांच और उन पर विधि सम्मत कार्रवाई में लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खासकर महिला से संबंधित आवेदन पर कार्रवाई नहीं करने के मामले में जांच के बाद सीधे निलंबन की कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई बहादुरपुर के पर्यवेक्षी पदाधिकारी की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है। अब सोनकी थाना की कमान एसआई रविकांत कुमार को सौंपी गई है।

