कांगड़ा। प्रदेश सरकार ने आईटीआई दौलतपुर की इंडस्ट्रियल मैनेजमेंट कमेटी का पुनर्गठन किया है। शहर के वार्ड नंबर नौ निवासी प्रदीप कुमार को आईटीआई दौलतपुर का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। संस्थान के प्राचार्य को कमेटी का सदस्य सचिव बनाया गया है। इसके साथ ही रजियाणा खास के राजेश कुमार, तकीपुर के राकेश कुमार, पुराना कांगड़ा निवासी सौरभ कुठियाला और कुलथी निवासी रमन शर्मा को इंडस्ट्री पार्टनर के तौर पर सदस्य नियुक्त किया गया है। इस जिम्मेदारी को पूरी तरह निभाएंगे प्रदीप कुमार ने कहा कि वह सरकार द्वारा सौंपी गई इस जिम्मेदारी को पूरी तरह निभाएंगे। उनकी इस नियुक्ति पर नगर परिषद अध्यक्ष सुमन वर्मा, उपाध्यक्ष राजकुमारी, पार्षद अनिल कुमार, मोना, भावना, कुलदीप चौधरी, अजय चौधरी, नीरज चंदेल, विकास वर्मा और निरंजन गुलेरिया ने प्रदेश सरकार का आभार जताया।

