Bhuvneshwar Kumar के चयन को लेकर सेलेक्टर्स से हो गई बड़ी चूक, अब टीम में करना होगा फेरबदल

Bhuvneshwar Kumar के चयन को लेकर सेलेक्टर्स से हो गई बड़ी चूक, अब टीम में करना होगा फेरबदल

Bhuvneshwar Kumar selection: अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्‍वर कुमार आखिरकार चार लंबे इंतजार के बाद भारतीय टी20 टीम में जगह बनाने में सफल हो गए हैं। यह उनके इंडियन प्रीमियर लीग और घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन के चलते ही संभव हो सका है। उन्‍हें न्‍यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए चुना गया है, जो 22 अक्‍टूबर से 1 नवंबर तक खेली जाएगी। लेकिन, क्‍या आप जानते हैं कि उनके चयन को लेकर भारतीय सेलेक्‍टर्स से एक बड़ी चूक हो गई, जिसके चलते एक टीम में अब बदलाव करना पड़ेगा।

न्‍यूजीलैंड दौरे से टकरा रहीं हांगकांग सिक्‍सेस की तारीखें

दरअसल, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के चयनकर्ताओं ने न्‍यूजीलैंड दौरे पर टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान करने से पहले हांगकांग सिक्‍सेस के लिए टीम चुनी थी, जिसमें भुवनेश्‍वर कुमार (कप्‍तान), क्रुणाल पंड्या, शशांक सिंह, नीतीश राणा, टी नटराजन, राहुल तेवतिया और राहुल त्रिपाठी का चयन किया था। ये टूर्नामेंट 30 अक्‍टूकर से 1 नवंबर तक खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट की तारीखें न्‍यूजीलैंड के दौरे से टकरा रही हैं। ऐसे में भुवनेश्‍वर कुमार न्‍यूजीलैंड दौरे पर रहने के चलते हांगकांग सिक्‍सेस में हिस्‍सा नहीं ले पाएंगे। इसलिए सेलेक्‍टर्स को अपनी गलती में सुधार करते हुए भुवी की जगह इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में बदलाव करना होगा।

भारत का न्यूजीलैंड दौरा 2026-27

तारीख मैच मुकाबला स्थान
22 अक्टूबर पहला T20I न्यूजीलैंड vs भारत क्राइस्टचर्च
24 अक्टूबर दूसरा T20I न्यूजीलैंड vs भारत क्राइस्टचर्च
27 अक्टूबर तीसरा T20I न्यूजीलैंड vs भारत वेलिंगटन
30 अक्टूबर चौथा T20I न्यूजीलैंड vs भारत ऑकलैंड
1 नवंबर पांचवां T20I न्यूजीलैंड vs भारत हैमिल्टन

हांगकांग सिक्सेस 2026: पूरा शेड्यूल (30 अक्टूबर – ग्रुप स्टेज)

समय मुकाबला
सुबह 6:15 ऑस्ट्रेलिया vs हांगकांग
सुबह 7:10 बांग्लादेश vs स्कॉटलैंड
सुबह 8:05 पाकिस्तान vs यूएई
सुबह 9:00 दक्षिण अफ्रीका vs ओमान
सुबह 9:55 हांगकांग vs इंग्लैंड
सुबह 10:50 बांग्लादेश vs श्रीलंका
सुबह 11:45 भारत vs पाकिस्तान
दोपहर 12:40 दक्षिण अफ्रीका vs अफगानिस्तान
दोपहर 1:35 इंग्लैंड vs ऑस्ट्रेलिया

31 अक्टूबर – ग्रुप स्टेज और सेमीफाइनल

समय मुकाबला
सुबह 6:15 ओमान vs अफगानिस्तान
सुबह 7:10 स्कॉटलैंड vs श्रीलंका
सुबह 8:05 यूएई vs भारत
सुबह 9:00 बाउल सेमीफाइनल-1
सुबह 9:55 बाउल सेमीफाइनल-2
सुबह 10:50 प्लेट सेमीफाइनल-1
सुबह 11:45 प्लेट सेमीफाइनल-2
दोपहर 12:40 कप सेमीफाइनल-1
दोपहर 1:35 कप सेमीफाइनल-2

1 नवंबर – फाइनल

समय मुकाबला
सुबह 7:10 बाउल प्लेऑफ
सुबह 8:05 प्लेट प्लेऑफ
सुबह 9:00 कप प्लेऑफ
सुबह 9:55 हांगकांग महिला vs चीन महिला प्रदर्शनी मैच
सुबह 10:50 बाउल फाइनल
सुबह 11:45 प्लेट फाइनल
दोपहर 12:40 कप फाइनल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *