छतरपुर जिले के लवकुशनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने यात्री बस से बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री पकड़ी है। यह नमन बस सर्विस की बस लवकुशनगर से सतना जा रही थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बस को रास्ते में रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान बस में रखी 7 बोरियों से विस्फोटक मिला। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, जब्त सामग्री की कीमत 1 लाख रुपए से ज्यादा है। बस में विस्फोटक मिलने की खबर से यात्रियों में कुछ देर के लिए हलचल हुई। पुलिस ने विस्फोटक जब्त कर कानूनी कार्रवाई शुरू की है। पुलिस अब यह पता कर रही है कि यह सामग्री बस में किसने रखवाई थी। इसे कहां ले जाया जा रहा था। बस के ड्राइवर और कंडक्टर से पूछताछ हो रही है।

