Yashasvi Jaiswal मुंबई टीम के साथ सीख रहे हैं विकेटकीपिंग, कप्तान सिद्धेश लाड ने दी जानकारी

Yashasvi Jaiswal मुंबई टीम के साथ सीख रहे हैं विकेटकीपिंग, कप्तान सिद्धेश लाड ने दी जानकारी

मुंबई, आठ अक्टूबर मुंबई के कप्तान सिद्धेश लाड ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल बल्लेबाजी और लेग-स्पिन के अलावा ‘बैक-अप’ कौशल के रूप में विकेटकीपिंग पर काम कर रहे हैं। रणजी ट्रॉफी 2026-27 सत्र से पहले जायसवाल की विकेटकीपिंग पर कड़ी मेहनत करते हुए तस्वीरें सामने आई हैं। यह 24 वर्षीय खिलाड़ी भारतीय टीम के नेट में लेग-स्पिन का भी अभ्यास करता है और कुछ मुकाबलों में गेंदबाजी भी कर चुका है।जायसवाल रविवार से चंडीगढ़ के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में शुरू होने वाले मुंबई के रणजी ट्रॉफी के शुरुआती मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। लेकिन राष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के कारण वह दूसरे मैच से आगे उपलब्ध नहीं रहेंगे। लाड ने मुंबई की सत्र पूर्व प्रेस कांफ्रेंस में पीटीआई के एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘वह ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने विकेटकीपिंग का अभ्यास शुरू किया है क्योंकि उन्हें लगता है कि वह अपने खेल में कुछ और जोड़ना चाहते हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि उनका इरादा क्या है लेकिन अभी वह विकेटकीपिंग का अभ्यास कर रहे हैं और अगर वह अभ्यास करते रहेंगे तो वह इसके आदी हो जाएंगे। ’’
पता चला है कि रणजी ट्रॉफी से पहले मुंबई के एक अभ्यास मैच के दौरान जायसवाल ने करीब 10 ओवर तक विकेटकीपिंग की थी। 

मुंबई, आठ अक्टूबर मुंबई के कप्तान सिद्धेश लाड ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल बल्लेबाजी और लेग-स्पिन के अलावा ‘बैक-अप’ कौशल के रूप में विकेटकीपिंग पर काम कर रहे हैं। रणजी ट्रॉफी 2026-27 सत्र से पहले जायसवाल की विकेटकीपिंग पर कड़ी मेहनत करते हुए तस्वीरें सामने आई हैं। यह 24 वर्षीय खिलाड़ी भारतीय टीम के नेट में लेग-स्पिन का भी अभ्यास करता है और कुछ मुकाबलों में गेंदबाजी भी कर चुका है।

जायसवाल रविवार से चंडीगढ़ के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में शुरू होने वाले मुंबई के रणजी ट्रॉफी के शुरुआती मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। लेकिन राष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के कारण वह दूसरे मैच से आगे उपलब्ध नहीं रहेंगे। लाड ने मुंबई की सत्र पूर्व प्रेस कांफ्रेंस में पीटीआई के एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘वह ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने विकेटकीपिंग का अभ्यास शुरू किया है क्योंकि उन्हें लगता है कि वह अपने खेल में कुछ और जोड़ना चाहते हैं।

’’
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि उनका इरादा क्या है लेकिन अभी वह विकेटकीपिंग का अभ्यास कर रहे हैं और अगर वह अभ्यास करते रहेंगे तो वह इसके आदी हो जाएंगे। ’’
पता चला है कि रणजी ट्रॉफी से पहले मुंबई के एक अभ्यास मैच के दौरान जायसवाल ने करीब 10 ओवर तक विकेटकीपिंग की थी।

​Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *