शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी संजयन त्रिपाठी अंबेडकरनगर पहुंचे:बोले- शिक्षकों के हितों की अनदेखी कर रही भाजपा सरकार, पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल हो

शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी संजयन त्रिपाठी अंबेडकरनगर पहुंचे:बोले- शिक्षकों के हितों की अनदेखी कर रही भाजपा सरकार, पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल हो

अंबेडकरनगर में गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक एमएलसी सीट से सपा प्रत्याशी डॉ. संजयन त्रिपाठी गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे सपा कार्यालय पहुंचे। यहां पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर शिक्षकों के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। सेवा सुरक्षा को लेकर सरकार पर निशाना संजयन त्रिपाठी ने कहा कि सरकार ने सेवा सुरक्षा से जुड़ी तीन धाराएं वापस लेकर शिक्षकों के हितों को प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि शिक्षक लंबे समय से अधिकार, सम्मान और सेवा सुरक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इसके बावजूद उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। पुरानी पेंशन और मानदेय की मांग उन्होंने पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने और वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय देने की मांग उठाई। कहा कि शिक्षक पिछले 18 वर्षों से लगातार आश्वासन का सामना कर रहे हैं। अब शिक्षक अपने हितों को लेकर सोच-समझकर निर्णय लेने की स्थिति में हैं। सपा सरकार बनने पर पेंशन बहाली का दावा भाजपा के शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी का नाम लिए बिना संजयन त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षकों को तय करना होगा कि उनके हितों की आवाज कौन मजबूती से उठा सकता है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाएगी। वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय देने की व्यवस्था भी लागू की जाएगी। भाजपा छोड़कर सपा में आए हैं संजयन त्रिपाठी संजयन त्रिपाठी पहले भाजपा में थे। टिकट नहीं मिलने के बाद उन्होंने सपा की सदस्यता ली। इसके बाद सपा ने अपने पूर्व घोषित प्रत्याशी कमलेश यादव का टिकट बदलकर संजयन त्रिपाठी को गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक एमएलसी सीट से प्रत्याशी बनाया। स्वागत के दौरान सपा के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद लालजी वर्मा, विधायक राममूर्ति वर्मा, शंखलाल मांझी, जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *