नवरात्र-दशहरा को लेकर हिंदू महासभा ने सौंपा ज्ञापन:फतेहपुर में मंदिरों से अतिक्रमण हटाने और सफाई-फॉगिंग की मांग

नवरात्र-दशहरा को लेकर हिंदू महासभा ने सौंपा ज्ञापन:फतेहपुर में मंदिरों से अतिक्रमण हटाने और सफाई-फॉगिंग की मांग

यूपी के ​फतेहपुर में अखिल भारत हिन्दू महासभा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा गुरुवार के दिन दोपहर में करीब ढाई बजे कलेक्ट्रेट परिसर पहुचकर एक मांग पत्र (ज्ञापन) सौंपा गया है। ज्ञापन में आगामी शारदीय नवरात्र और दशहरा पर्व को ध्यान में रखते हुए जनहित में 4 प्रमुख व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग की गई है। ​हिन्दू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं काशी प्रान्त प्रभारी मनोज त्रिवेदी तथा जिलाध्यक्ष शशिकान्त मिश्रा के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में प्रशासन के समक्ष निम्नलिखित मुख्य बिंदु रखे गए हैं ​मंदिरों से अतिक्रमण हटाना आगामी 11 अक्टूबर 2026 से प्रारंभ हो रहे शारदीय नवरात्र से पूर्व शहर के सभी प्रमुख मंदिरों के आसपास से अतिक्रमण हटाने की मांग की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। ​साफ-सफाई और फॉगिंग की व्यवस्था शारदीय नवरात्र के दौरान सजने वाले देवी पंडालों में प्रतिदिन साफ-सफाई, चूने का छिड़काव तथा मच्छरों के रोकथाम हेतु नियमित रूप से फॉगिंग मशीन चलाने की व्यवस्था करने की अपील की गई है। ​सुरक्षा के कड़े इंतजाम देवी पंडालों में रात्रि के समय आने वाले श्रद्धालुओं एवं माताओं-बहनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस पिकेट ड्यूटी तैनात करने का अनुरोध किया गया है। ​ सड़कों को गड्ढा मुक्त करना दशहरा पर्व एवं भरत मिलाप आदि आयोजनों के दौरान निकलने वाली भगवान की शोभा-यात्रा (सवारी) के मार्गों और सड़कों को गड्ढा मुक्त एवं सुंदर बनाने हेतु त्वरित कार्यवाही की मांग उठाई गई है। अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ​ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से स्वामी रामआसरे आर्य (जिला प्रवक्ता), गजेन्द्र मौर्य (जिला प्रभारी), नीलम, अनमोल शुक्ला, उमाशंकर, संजीता गुप्ता, बड़कू, सालिगराम, अर्जुन प्रसाद, प्रमोद कुमार पाण्डेय, दुर्गा प्रसाद प्रजापति सहित हिन्दू महासभा के कई कार्यकर्ता शामिल थे। ​संगठन के प्रतिनिधियों ने प्रशासन से इन सभी जनहितैषी मांगों पर शीघ्र अति शीघ्र संज्ञान लेकर उचित कार्यवाही करने का आग्रह किया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *