Kusal Mendis: धनंजय डी सिल्वा ने श्रीलंका के टेस्ट कप्तान के पद से इस्तीफा दे दिया है। अब उनकी जगह पर कुशल मेंडिस को टेस्ट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है।
Sri Lanka Test captain: श्रीलंका क्रिकेट ने कुशल मेंडिस को टेस्ट टीम का कप्तान नियुक्त किया है। उन्होंने धनंजय डी सिल्वा की जगह ली है। धनंजय डी सिल्वा ने श्रीलंका की चयन समिति को भेजे एक पत्र में कहा था, ‘मेरी राय है कि कप्तानी की जिम्मेदारी अगली पीढ़ी को सौंपी जानी चाहिए।’ उन्होंने यह भी कहा था कि वह बतौर खिलाड़ी टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए उपलब्ध रहेंगे।
कुशल मेंडिस बतौर कप्तान पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे टेस्ट सीरीज
कुशल मेंडिस का टेस्ट कप्तान के रूप में पहला कार्यभार पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ होगी, जो मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) चक्र का हिस्सा है। यह सीरीज़ 9 नवंबर से शुरू होगी। श्रीलंका के टी20 अंतरराष्ट्रीय और वनडे कप्तान भी मेंडिस 9 अक्टूबर से पाकिस्तान के खिलाफ शुरू होने वाली तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज़ में भी खेलेंगे।
75 टेस्ट, 159 वनडे और 109 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके मेंडिस पहली बार टेस्ट प्रारूप में श्रीलंका की कप्तानी करेंगे। उन्होंने 22 वनडे में श्रीलंका का नेतृत्व किया है, जबकि इस साल जून में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज़ से उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय कप्तानी की शुरुआत की थी।
खबर अपडेट हो रही है…
Sports – Patrika | CMS

