शेखपुरा जिले के बरबीघा शहर के दिनकर नगर इलाके में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इसमें दोनों तरफ के 5 लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों से एक-एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस सब इंस्पेक्टर ललित कुमार ने बताया कि यह घटना घर के पास ताश खेलने से मना करने पर हुई। इलाके के नीतीश टिकुलबेचा अपने साथियों के साथ राजीव कुमार के घर के पास ताश खेल रहे थे। दोनों पक्ष से 15 लोग नामजद राजीव कुमार ने अपने घर के पास ताश खेलने पर आपत्ति जताई। इसी बात पर विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। झड़प के दौरान लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। इसमें एक पक्ष के तीन और दूसरे पक्ष के दो लोग घायल हुए। बरबीघा थाने में दोनों पक्षों ने अलग-अलग एफआईआर दर्ज कराई है। एक पक्ष ने 10 और दूसरे पक्ष ने 5 लोगों को नामजद किया है। गिरफ्तार आरोपियों को जानलेवा हमले के आरोप में शेखपुरा जेल भेजा गया है। पुलिस बाकी आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है। शेखपुरा जिले के बरबीघा शहर के दिनकर नगर इलाके में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इसमें दोनों तरफ के 5 लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों से एक-एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस सब इंस्पेक्टर ललित कुमार ने बताया कि यह घटना घर के पास ताश खेलने से मना करने पर हुई। इलाके के नीतीश टिकुलबेचा अपने साथियों के साथ राजीव कुमार के घर के पास ताश खेल रहे थे। दोनों पक्ष से 15 लोग नामजद राजीव कुमार ने अपने घर के पास ताश खेलने पर आपत्ति जताई। इसी बात पर विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। झड़प के दौरान लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। इसमें एक पक्ष के तीन और दूसरे पक्ष के दो लोग घायल हुए। बरबीघा थाने में दोनों पक्षों ने अलग-अलग एफआईआर दर्ज कराई है। एक पक्ष ने 10 और दूसरे पक्ष ने 5 लोगों को नामजद किया है। गिरफ्तार आरोपियों को जानलेवा हमले के आरोप में शेखपुरा जेल भेजा गया है। पुलिस बाकी आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

