कानपुर में एनएचएम कर्मचारियों का धरना:नियमितीकरण और वेतन वृद्धि की मांग, 12 से हड़ताल की चेतावनी

कानपुर में एनएचएम कर्मचारियों का धरना:नियमितीकरण और वेतन वृद्धि की मांग, 12 से हड़ताल की चेतावनी

कानपुर में उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ (एनएचएम) के कर्मचारियों ने गुरुवार को सीएमओ कार्यालय में धरना-प्रदर्शन कर अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। कर्मचारियों ने नियमितीकरण, समान कार्य के लिए समान वेतन और वर्तमान वेतन में वृद्धि की मांग की। प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी को ज्ञापन सौंपा। संघ ने मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर 12 अक्टूबर से लखनऊ में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी। इससे पहले 8 से 10 अक्टूबर तक कार्य बहिष्कार करने की बात कही गई है। कर्मचारियों ने कहा कि संविदा कर्मचारी पिछले 15 से 18 वर्षों से स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार योगदान दे रहे हैं। कोरोना महामारी के दौरान भी कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने तत्काल वेतन वृद्धि, 10 लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा और महंगाई भत्ता समेत अन्य मांगें उठाईं। कर्मचारियों ने मांगों पर जल्द निर्णय लेने की अपील की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *