सतना में प्रयागराज से आ रही एक ट्रेन में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जीआरपी की मौजूदगी में एक युवक और युवती को उतारकर पूछताछ की। इस घटना का वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह घटना रविवार सुबह की बताई जा रही है। विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल को सूचना मिली थी कि एक मुस्लिम युवक हिंदू युवती के साथ सतना आ रहा है। कार्यकर्ताओं ने सतना जीआरपी और आरपीएफ को इसकी जानकारी दी। पूछताछ की, दस्तावेज देखे
ट्रेन के सतना स्टेशन पहुंचने पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जीआरपी की मौजूदगी में युवक और युवती से पूछताछ की। उनके दस्तावेज भी जांचे गए। सूत्रों के अनुसार, जांच में युवक-युवती एक ही समुदाय के निकले। इसके बाद दोनों को आगे की यात्रा के लिए रवाना कर दिया गया। जीआरपी प्रभारी राजेश राज ने बताया कि जीआरपी की मौजूदगी में युवक-युवती की जांच हुई थी। दस्तावेज देखने और पूछताछ के बाद दोनों को रवाना कर दिया गया।

