दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र में नाबालिग दिव्यांग किशोरी से रेप का मामला सामने आया है। प्रग्नेंट होने के बाद मामले का खुलासा हुआ है। पीड़िता के पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने नामजद मुख्य आरोपी मो. सितारे उर्फ फैजान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार, पीड़िता के परिजन की ओर से दिए गए आवेदन के आधार पर बिरौल थाना में 6 अक्टूबर को एफआईआर संख्या 715/2026 दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपी मो. सितारे उर्फ फैजान सुपौल बाजार बिचला टोला वार्ड नंबर-4 का रहने वाला है। मामले की छानबीन की जा रही है।
जांच में गर्भवती होने की पुष्टि
परिजनों के अनुसार, किशोरी जन्म से ही बोलने और सुनने में असमर्थ है। कुछ दिनों पहले उसके शरीर में असामान्य बदलाव दिखाई देने पर देह हुआ। इसके बाद उसे जांच के लिए भेजा गया। किशोरी के करीब छह माह की गर्भवती होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत की गई। पंचायत में शादी का प्रस्ताव परिजनों का कहना है कि मामला सामने आने के बाद उन्होंने सामाजिक स्तर पर मामले को सुलझाने का प्रयास किया। मोहल्ले के लोगों की मौजूदगी में पंचायत भी हुई और आरोपी पक्ष के सामने शादी का प्रस्ताव रखा गया। आरोपी और उसके माता-पिता ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता का कराया मेडिकल बिरौल थानाध्यक्ष चंद्रमणि के अनुसार, पीड़िता के पिता के आवेदन पर संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। नामजद आरोपी मो. सितारे को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता की मेडिकल जांच, न्यायालय में बयान दर्ज कराने सहित अन्य आवश्यक कानूनी प्रक्रिया की जा रही है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है। दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र में नाबालिग दिव्यांग किशोरी से रेप का मामला सामने आया है। प्रग्नेंट होने के बाद मामले का खुलासा हुआ है। पीड़िता के पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने नामजद मुख्य आरोपी मो. सितारे उर्फ फैजान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार, पीड़िता के परिजन की ओर से दिए गए आवेदन के आधार पर बिरौल थाना में 6 अक्टूबर को एफआईआर संख्या 715/2026 दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपी मो. सितारे उर्फ फैजान सुपौल बाजार बिचला टोला वार्ड नंबर-4 का रहने वाला है। मामले की छानबीन की जा रही है।
जांच में गर्भवती होने की पुष्टि
परिजनों के अनुसार, किशोरी जन्म से ही बोलने और सुनने में असमर्थ है। कुछ दिनों पहले उसके शरीर में असामान्य बदलाव दिखाई देने पर देह हुआ। इसके बाद उसे जांच के लिए भेजा गया। किशोरी के करीब छह माह की गर्भवती होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत की गई। पंचायत में शादी का प्रस्ताव परिजनों का कहना है कि मामला सामने आने के बाद उन्होंने सामाजिक स्तर पर मामले को सुलझाने का प्रयास किया। मोहल्ले के लोगों की मौजूदगी में पंचायत भी हुई और आरोपी पक्ष के सामने शादी का प्रस्ताव रखा गया। आरोपी और उसके माता-पिता ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता का कराया मेडिकल बिरौल थानाध्यक्ष चंद्रमणि के अनुसार, पीड़िता के पिता के आवेदन पर संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। नामजद आरोपी मो. सितारे को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता की मेडिकल जांच, न्यायालय में बयान दर्ज कराने सहित अन्य आवश्यक कानूनी प्रक्रिया की जा रही है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

