जीरादेई में CSP संचालक से 1.60 लाख की लूट:सीवान में हथियार के बल पर वारदात को दिया अंजाम, हवाई फायरिंग कर भागे बदमाश

जीरादेई में CSP संचालक से 1.60 लाख की लूट:सीवान में हथियार के बल पर वारदात को दिया अंजाम, हवाई फायरिंग कर भागे बदमाश

सीवान के जीरादेई थाना क्षेत्र में सीएसपी संचालक से लूट की वारदात हुई है। तीन बाइक सवार बदमाशों ने हथियार के बल पर 1 लाख 60 हजार रुपए नगद और अन्य सामान लूट लिया। वारदात के दौरान उन्होंने हवाई फायरिंग भी की। यह घटना अकोल्ही मिडिल स्कूल के पास हुई। अकोल्ही गांव के इंद्रजीत प्रसाद विजयपुर से अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। तभी बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। बदमाशों ने इंद्रजीत प्रसाद से बैग छीन लिया। बैग में 1 लाख 60 हजार रुपए नगद, दो लैपटॉप, पासबुक और कई जरूरी कागजात थे। लूट के बाद बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। अपराधियों की पहचान करने में जुटी पुलिस सूचना मिलते ही जीरादेई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है। जिले में अपराधियों के बढ़ते मनोबल के बीच सीवान एसपी भारत सोनी अपराध पर लगाम लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रहे हैं। पुलिस की कार्रवाई महज घटना के बाद जांच और गिरफ्तारी के दावे तक सीमित नजर आ रही है, जबकि अपराधियों का दुस्साहस लगातार बढ़ता जा रहा है। सीवान के जीरादेई थाना क्षेत्र में सीएसपी संचालक से लूट की वारदात हुई है। तीन बाइक सवार बदमाशों ने हथियार के बल पर 1 लाख 60 हजार रुपए नगद और अन्य सामान लूट लिया। वारदात के दौरान उन्होंने हवाई फायरिंग भी की। यह घटना अकोल्ही मिडिल स्कूल के पास हुई। अकोल्ही गांव के इंद्रजीत प्रसाद विजयपुर से अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। तभी बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। बदमाशों ने इंद्रजीत प्रसाद से बैग छीन लिया। बैग में 1 लाख 60 हजार रुपए नगद, दो लैपटॉप, पासबुक और कई जरूरी कागजात थे। लूट के बाद बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। अपराधियों की पहचान करने में जुटी पुलिस सूचना मिलते ही जीरादेई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है। जिले में अपराधियों के बढ़ते मनोबल के बीच सीवान एसपी भारत सोनी अपराध पर लगाम लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रहे हैं। पुलिस की कार्रवाई महज घटना के बाद जांच और गिरफ्तारी के दावे तक सीमित नजर आ रही है, जबकि अपराधियों का दुस्साहस लगातार बढ़ता जा रहा है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *