Australian Open के 1 Point Slam में खेलेंगे Alcaraz और Sinner, 10 लाख डॉलर का इनाम

Australian Open के 1 Point Slam में खेलेंगे Alcaraz और Sinner, 10 लाख डॉलर का इनाम

मेलबर्न, आठ अक्टूबर (एपी) कार्लोस अल्काराज़, कोको गॉफ, नाओमी ओसाका और यानिक सिनर जैसे कई स्टार खिलाड़ी अगले साल जनवरी में ऑस्ट्रेलियाई ओपन के 1 प्वाइंट स्लैम में भाग लेंगे। ये खिलाड़ी 10 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर के पुरस्कार के लिए पेशेवर और एमेच्योर क्वालीफायर खिलाड़ियों के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करेंगे। ऑस्ट्रेलियाई ओपन के कार्यक्रम की घोषणा करते हुए आयोजकों ने बृहस्पतिवार को कहा कि 1 प्वाइंट स्लैम के लिए क्वालीफाइंग प्रतियोगिताएं देश भर में चल रही हैं।वर्ष का पहला ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट अगले साल 17 से 31 जनवरी के बीच खेला जाएगा। रॉड लेवर एरिना में 13 जनवरी को होने वाले 1 प्वाइंट स्लैम फाइनल में पेशेवर खिलाड़ी एमेच्योर खिलाड़ियों और वाइल्ड कार्ड खिलाड़ियों के खिलाफ दस लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (लगभग 700,000 डॉलर) के पुरस्कार के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। 1 प्वाइंट स्लैम में खिलाड़ी केवल एक अंक के लिए खेलते हैं।पिछले साल एमेच्योर खिलाड़ी जॉर्डन स्मिथ ने सिनर को हरा कर यहां टूर्नामेंट जीता था। 

मेलबर्न, आठ अक्टूबर (एपी) कार्लोस अल्काराज़, कोको गॉफ, नाओमी ओसाका और यानिक सिनर जैसे कई स्टार खिलाड़ी अगले साल जनवरी में ऑस्ट्रेलियाई ओपन के 1 प्वाइंट स्लैम में भाग लेंगे। ये खिलाड़ी 10 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर के पुरस्कार के लिए पेशेवर और एमेच्योर क्वालीफायर खिलाड़ियों के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करेंगे। ऑस्ट्रेलियाई ओपन के कार्यक्रम की घोषणा करते हुए आयोजकों ने बृहस्पतिवार को कहा कि 1 प्वाइंट स्लैम के लिए क्वालीफाइंग प्रतियोगिताएं देश भर में चल रही हैं।

वर्ष का पहला ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट अगले साल 17 से 31 जनवरी के बीच खेला जाएगा। रॉड लेवर एरिना में 13 जनवरी को होने वाले 1 प्वाइंट स्लैम फाइनल में पेशेवर खिलाड़ी एमेच्योर खिलाड़ियों और वाइल्ड कार्ड खिलाड़ियों के खिलाफ दस लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (लगभग 700,000 डॉलर) के पुरस्कार के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। 1 प्वाइंट स्लैम में खिलाड़ी केवल एक अंक के लिए खेलते हैं।

पिछले साल एमेच्योर खिलाड़ी जॉर्डन स्मिथ ने सिनर को हरा कर यहां टूर्नामेंट जीता था।

​Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *