शाजापुर में बाइक के सामने आया जंगली सूअर:बाइक सवार गंभीर घायल; डायल-112 ने पहुंचाया अस्पताल, काम खत्म कर गांव लौट रहे थे

शाजापुर में बाइक के सामने आया जंगली सूअर:बाइक सवार गंभीर घायल; डायल-112 ने पहुंचाया अस्पताल, काम खत्म कर गांव लौट रहे थे

शाजापुर-करेड़ी रोड पर भदौनी के पास देर रात बाइक सवार जयराम (50) की बाइक जंगली सूअर से टकरा गई। टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में जयराम गंभीर रूप से घायल हो गए। काम खत्म कर गांव लौट रहे थे जानकारी के अनुसार पालखंडा निवासी जयराम पिता पन्नालाल गोरी गार्डन में काम खत्म करने के बाद बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। भदौनी के पास अचानक जंगली सूअर सड़क पर आ गया। बाइक की उससे जोरदार टक्कर हो गई। डायल-112 टीम ने अस्पताल पहुंचाया हादसे की सूचना मिलते ही लालघाटी थाना स्टाफ की डायल-112 टीम मौके पर पहुंची। आरक्षक देवांग ठाकुर और पायलेट कमलेश बड़कनिया ने घायल जयराम को प्राथमिक सहायता दी और डायल-112 वाहन से जिला अस्पताल शाजापुर पहुंचाया। जयराम का जिला अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उपचार जारी है। हादसे के बाद सड़क पर अचानक वन्यजीवों के आने से होने वाली दुर्घटनाओं को लेकर भी चिंता सामने आई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *