सागर में 30 ग्राम हेरोइन के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार:राजस्थान के झालावाड़ से स्मैक लाकर देवरी में खपा रहे थे, सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है पुलिस

सागर में 30 ग्राम हेरोइन के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार:राजस्थान के झालावाड़ से स्मैक लाकर देवरी में खपा रहे थे, सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है  पुलिस

सागर की देवरी थाना पुलिस ने 30 ग्राम स्मैक (हेरोइन) के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से 15-15 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने इसे राजस्थान के झालावाड़ जिले से लाकर देवरी में खपाने की बात बताई है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि देवरी क्षेत्र में रहली रोड स्थित रेज ऑफिस के मैदान के सामने आकाश बंसल की गुमटी, झुनकू देवरी के पास दो संदिग्ध मौजूद हैं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों को पकड़ लिया। 15-15 ग्राम स्मैक बरामद तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से 15-15 ग्राम स्मैक (हेरोइन), कुल 30 ग्राम बरामद हुई। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। आरोपियों की पहचान दिनेश पिता ओमकार साहू (36), निवासी कोशकिया कॉलोनी और छोटू उर्फ तिलक पिता विजय यादव (29), निवासी झुनकू वार्ड, देवरी के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे राजस्थान के झालावाड़ जिले के घाटोली-दुर्जनपुर क्षेत्र से स्मैक लेकर देवरी आए थे। प्रारंभिक पूछताछ में झालावाड़ से मादक पदार्थ की सप्लाई होने और देवरी समेत आसपास के क्षेत्रों में खपाए जाने की जानकारी मिली है। झालावाड़, इकलेरा और भोजपुर क्षेत्र से सप्लाई के सुराग पुलिस के मुताबिक, आरोपियों से पूछताछ में मादक पदार्थ की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों और स्थानों के बारे में सुराग मिले हैं। प्रारंभिक जानकारी में झालावाड़ के घाटोली क्षेत्र, इकलेरा और राजगढ़ जिले के भोजपुर क्षेत्र के आसपास के गांवों से मादक पदार्थ की सप्लाई होने की बात सामने आई है। पुलिस टीम सप्लाई नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ते हुए मादक पदार्थ पहुंचाने और स्थानीय स्तर पर खपाने वाले अन्य लोगों की पहचान कर रही है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट में केस देवरी थाना प्रभारी कपिल लक्षाकार ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में मादक पदार्थ की सप्लाई से जुड़े अन्य व्यक्तियों के बारे में जानकारी मिली है। इसी आधार पर मामले में आगे की जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *