समिति ने शपथ ग्रहण में शामिल होने का आमंत्रण दिया

समिति ने शपथ ग्रहण में शामिल होने का आमंत्रण दिया

लोहरदगा|जय श्रीराम समिति, जिला लोहरदगा के जिला अध्यक्ष बजरंग करूवा के नेतृत्व में जिला पदाधिकारियों ने हिंदू नेता भैरव सिंह से मुलाकात कर उन्हें समिति की ओर से आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। भैरव सिंह ने समिति के आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए 14 अक्टूबर को लोहरदगा आने की सहमति दी। समिति की ओर से 14 अक्टूबर को लोहरदगा के ब्लॉक परिसर स्थित नगर भवन में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। मुलाकात के दौरान समिति के पदाधिकारियों ने उन्हें संगठन की गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रम की जानकारी दी। समारोह में शामिल होकर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करने व कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने का आग्रह किया। लोहरदगा|जय श्रीराम समिति, जिला लोहरदगा के जिला अध्यक्ष बजरंग करूवा के नेतृत्व में जिला पदाधिकारियों ने हिंदू नेता भैरव सिंह से मुलाकात कर उन्हें समिति की ओर से आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। भैरव सिंह ने समिति के आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए 14 अक्टूबर को लोहरदगा आने की सहमति दी। समिति की ओर से 14 अक्टूबर को लोहरदगा के ब्लॉक परिसर स्थित नगर भवन में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। मुलाकात के दौरान समिति के पदाधिकारियों ने उन्हें संगठन की गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रम की जानकारी दी। समारोह में शामिल होकर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करने व कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने का आग्रह किया।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *