हांसी में नहर से नाबालिग लड़के का शव बरामद:3 दिन पहले हुआ लापता, घर से ₹100 लेकर निकला, CCTV में जाते दिखे बच्चे

हांसी में नहर से नाबालिग लड़के का शव बरामद:3 दिन पहले हुआ लापता, घर से ₹100 लेकर निकला, CCTV में जाते दिखे बच्चे

हांसी के गांव कोथ कलां निवासी 14 वर्षीय लड़के रोहन की नहर में डूबने से मौत हो गई। बुधवार को उसका शव घिराय-खरकड़ी नहर में बहता मिला। शव कई दिन पुराना होने के कारण गला-सड़ा हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाकर हांसी नागरिक अस्पताल पहुंचाया। हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भेज दिया। परिजनों को कही चप्पल लेने की बात परिजनों के अनुसार, रोहन 4 अक्टूबर की सुबह करीब साढ़े 9 बजे घर से 100 रुपए लेकर निकला था। उसने परिजनों से चप्पल लेने की बात कही थी और दोस्तों के साथ चला गया, लेकिन इसके बाद वापस घर नहीं लौटा। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन के बावजूद जब उसका कोई सुराग नहीं लगा तो मिर्चपुर चौकी में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई। परिजनों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली रोहन की तलाश के दौरान परिजनों ने गांव और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। फुटेज में रोहन समेत पांच बच्चे नहर की तरफ जाते दिखाई दिए, जबकि वापस आते समय चार बच्चे ही नजर आए। परिजनों ने बच्चों से रोहन के बारे में पूछताछ की, लेकिन उन्होंने उसके साथ जाने की बात से इनकार कर दिया। इसके बाद परिजनों की चिंता और बढ़ गई। नहर की पटरी पर की तलाश परिवार के सदस्य नहर की पटरियों और आसपास के क्षेत्र में लगातार रोहन की तलाश करते रहे। बुधवार को घिराय-खरकड़ी नहर में एक शव पानी के ऊपर तैरता दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। परिजनों ने शव की पहचान रोहन के रूप में की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। पुलिस मामले में घटनाक्रम की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि रोहन नहर में किन परिस्थितियों में पहुंचा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *