जयपुर। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के प्रथम चरण में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों तथा पंच एवं सरपंच पदों के निर्वाचन के लिए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चुनाव प्रक्रिया संपन्न होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक ने बताया कि जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए 8 अक्टूबर 2026 को निर्वाचन की लोकसूचना जारी होगी।
उन्होने बताया कि नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर को अपराह्न 3 बजे तक रहेगी। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 14 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे से होगी, जबकि नाम वापसी की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर को अपराह्न 3 बजे तक रहेगी। नाम वापसी का समय समाप्त होते ही चुनाव प्रतीकों का आवंटन एवं चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान दल 21 अक्टूबर को रवाना होंगे तथा मतदान 22 अक्टूबर 2026 (गुरुवार) को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक होगा।
पंच एवं सरपंच के लिए 8 अक्टूबर को जारी होगी लोक सूचना
पंच एवं सरपंच पदों के लिए भी 8 अक्टूबर को निर्वाचन की लोकसूचना जारी होगी। नाम निर्देशन पत्र 23 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा उसी दिन पूर्वाह्न 11:30 बजे से होगी तथा नाम वापसी का समय अपराह्न 2 बजे तक रहेगा। इसके तुरंत बाद चुनाव प्रतीकों का आवंटन एवं चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
सरपंच के लिए 24 अक्टूबर को मतदान
प्रथम चरण में पंच एवं सरपंच पदों के लिए मतदान 24 अक्टूबर 2026 (शनिवार) को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक होगा। मतदान समाप्ति के तुरंत बाद संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मतगणना की जाएगी। उपसरपंच का चुनाव 25 अक्टूबर 2026 (रविवार) को होगा। जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना 20 नवम्बर 2026 (शुक्रवार) को जिला मुख्यालय पर प्रातः 8 बजे से मतगणना समाप्ति तक की जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पंचायती राज आम चुनाव के तहत पंचायत समिति सदस्यों के नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने के लिए पंचायत समितिवार रिटर्निंग अधिकारी एवं नामांकन स्थल निर्धारित किए गए हैं।
आमेर पंचायत समिति के लिए राजेन्द्र कुमार, उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट, आमेर को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। नामांकन उपखण्ड अधिकारी कार्यालय, आमेर में प्राप्त किए जाएंगे।
पंचायत समितवार पूरी जानकारी :
जालसू के लिए डॉ. आस्था शर्मा, सहायक कलक्टर (फास्ट ट्रैक), चौमूं तथा नामांकन स्थल कमरा नंबर 6, तहसील कार्यालय, जालसू निर्धारित किया गया है।
रामपुरा डाबड़ी के लिए सुमन, उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट, रामपुरा डाबड़ी तथा नामांकन स्थल न्यायालय कक्ष, उपखण्ड कार्यालय, रामपुरा डाबड़ी रहेगा।
चाकसू के लिए सीमा तिवाड़ी, उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट, चाकसू तथा नामांकन स्थल न्यायालय कक्ष नंबर 7, उपखण्ड कार्यालय, चाकसू निर्धारित है।
कोटखावदा के लिए श्रीकान्त व्यास, उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट, जयपुर शहर उत्तर तथा नामांकन स्थल तहसील कार्यालय, कोटखावदा रहेगा।
माधोराजपुरा के लिए ललित मीणा, उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट, माधोराजपुरा तथा नामांकन स्थल उपखण्ड कार्यालय, माधोराजपुरा निर्धारित किया गया है।
चौमूं के लिए अजीत सिंह राठौड़, उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट, चौमूं तथा नामांकन स्थल कमरा नंबर 02 (न्यायालय कक्ष), उपखण्ड कार्यालय, चौमूं रहेगा।
गोविन्दगढ़ के लिए मुक्ता राव, सहायक कलक्टर, चौमूं तथा नामांकन स्थल अम्बेडकर भवन (हॉल), पंचायत समिति, गोविन्दगढ़ निर्धारित है।
जमवारामगढ़ के लिए ओम प्रकाश मीणा, उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट, जमवारामगढ़ तथा नामांकन स्थल न्यायालय कक्ष, उपखण्ड कार्यालय, जमवारामगढ़ रहेगा।
आंधी के लिए सुप्रिया, सहायक कलक्टर (फास्ट ट्रैक), जमवारामगढ़ तथा नामांकन स्थल न्यायालय कक्ष, तहसील कार्यालय आंधी निर्धारित किया गया है।
झोटवाड़ा पंचायत समिति के लिए खुशबू शर्मा, उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट, जयपुर प्रथम तथा नामांकन स्थल न्यायालय तहसीलदार कक्ष नंबर 1, तहसील कालवाड़, जयपुर निर्धारित है।
जोबनेर के लिए रमेश कुमार, उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट, जोबनेर तथा नामांकन स्थल कार्यालय उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट, जोबनेर रहेगा।
दूदू के लिए गुलाब सिंह वर्मा, उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट, दूदू तथा नामांकन स्थल न्यायालय कक्ष संख्या 02, उपखण्ड कार्यालय, दूदू निर्धारित है।
मौजमाबाद के लिए मुकेश कुमार अग्रवाल, उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट, मौजमाबाद तथा नामांकन स्थल न्यायालय कक्ष, उपखण्ड अधिकारी कार्यालय, मौजमाबाद रहेगा।
फागी के लिए बलबीर सिंह, उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट, फागी तथा नामांकन स्थल इजलास कक्ष, उपखण्ड कार्यालय, फागी निर्धारित है।
सांभरलेक के लिए ऋषिराज कपिल, उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट, सांभरलेक तथा नामांकन स्थल न्यायालय कक्ष-01, उपखण्ड कार्यालय, सांभरलेक रहेगा।
किशनगढ़-रेनवाल के लिए सर्वेश शर्मा, उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट, किशनगढ़-रेनवाल तथा नामांकन स्थल इजलास कक्ष, उपखण्ड कार्यालय, किशनगढ़-रेनवाल निर्धारित किया गया है।
सांगानेर के लिए विकास प्रजापत, उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट, सांगानेर तथा नामांकन स्थल कोर्ट रूम, उपखण्ड कार्यालय, सांगानेर रहेगा।
बस्सी के लिए दीपक सिंह खटाणा, उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट, बस्सी तथा नामांकन स्थल न्याय कक्ष (इजलास), उपखण्ड कार्यालय, बस्सी निर्धारित है।
तूंगा के लिए शिप्रा जैन, सहायक कलक्टर, बस्सी तथा नामांकन स्थल तहसील कार्यालय, तूंगा का न्यायालय कक्ष रहेगा।
शाहपुरा के लिए जगदीश प्रसाद बैरवा, उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट, शाहपुरा तथा नामांकन स्थल न्याय कक्ष कमरा नंबर 10, उपखण्ड कार्यालय, शाहपुरा निर्धारित है।
अमरसर के लिए अजीत कुमार बुन्देला, सहायक कलक्टर (फास्ट ट्रैक), शाहपुरा तथा नामांकन स्थल कमरा नंबर 03, कार्यालय उप तहसील, अमरसर निर्धारित किया गया है।

