यूपीआई ट्रांजैक्शन पर प्रस्तावित शुल्क का विरोध:बस्ती में व्यापारियों ने फूंका पुतला, PM के नाम ज्ञापन भेजा

यूपीआई ट्रांजैक्शन पर प्रस्तावित शुल्क का विरोध:बस्ती में व्यापारियों ने फूंका पुतला, PM के नाम ज्ञापन भेजा

बस्ती में बुधवार दोपहर 2 बजे व्यापारियों ने यूपीआई ट्रांजैक्शन पर प्रस्तावित शुल्क का विरोध किया। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश की बस्ती इकाई के व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुतला फूंका गया। इसके बाद जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा गया। 15 अक्टूबर से शुल्क लगाने का दावा प्रदेश उपाध्यक्ष हरिमूर्ति सिंह ‘मनोज’ ने बताया कि 15 अक्टूबर से 2 हजार रुपए से अधिक के यूपीआई ट्रांजैक्शन पर 0.04 प्रतिशत शुल्क लगाने का आदेश प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि यह व्यापारियों के हित में नहीं है। व्यापारियों पर पहले से कई तरह के टैक्स और चार्ज हैं। ऐसे में अतिरिक्त शुल्क से आर्थिक बोझ बढ़ेगा। व्यापार और ग्राहकों पर असर की बात हरिमूर्ति सिंह ने कहा कि यूपीआई व्यापार के साथ आम लोगों की जिंदगी का भी जरूरी हिस्सा बन चुका है। डिजिटल भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क लगाने से व्यापारियों और ग्राहकों दोनों पर असर पड़ेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री से प्रस्तावित शुल्क वापस लेने की मांग की। सीपी टैक्स वसूली पर भी सवाल जिला अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने जिला पंचायत की ओर से सीपी टैक्स वसूले जाने पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों से जुड़ी समस्याओं को लगातार उठाया जाएगा। प्रदर्शन में संगठन के कई पदाधिकारी और व्यापारी शामिल रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *