निषाद-पार्टी अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी का आरोप:जौनपुर में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर जांच और सुरक्षा की मांग की

निषाद-पार्टी अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी का आरोप:जौनपुर में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर जांच और सुरक्षा की मांग की

जौनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार को 3 बजे निषाद पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट महिपाल सिंह को ज्ञापन सौंपा। यह प्रदर्शन राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद को जान से मारने की धमकी और जातिसूचक टिप्पणियों के विरोध में था। जिला महासचिव अजय निषाद ने बताया कि डॉ. संजय निषाद के खिलाफ आपत्तिजनक भाषणों में ‘गर्दन काटने’ और ‘हाथ काटने’ जैसी बातें कही गई हैं। इन धमकियों से निषाद समाज और पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। पार्टी ने प्रशासन से घटना से जुड़े वीडियो, ऑडियो और सोशल मीडिया सामग्री की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। साथ ही, उपलब्ध सबूतों को सुरक्षित रखने को भी कहा गया। जांच में धमकी या जातिसूचक अपमान की पुष्टि होने पर दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई हो। कार्यकर्ताओं ने डॉ. संजय कुमार निषाद की सुरक्षा बढ़ाने की भी मांग की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *