अजीत अगरकर के चीफ सेलेक्टर पद से विदाई पर गौतम गंभीर हुए भावुक, बोले- ‘इतिहास आपके साथ ज्यादा नरमी बरतेगा’

अजीत अगरकर के चीफ सेलेक्टर पद से विदाई पर गौतम गंभीर हुए भावुक, बोले- ‘इतिहास आपके साथ ज्यादा नरमी बरतेगा’

अजीत अगरकर के चीफ सेलेक्टर पद से हटने के बाद गौतम गंभीर ने उनके साथ काम करने के अनुभव को याद करते हुए भावुक संदेश साझा किया। 

Ajit Agarkar: अजीत अगरकर के भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर पद से हटने के बाद उनके लिए विदाई संदेशों का दौर शुरू हो गया है। इसी कड़ी में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने भी अगरकर के साथ काम करने के अपने अनुभव को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट साझा की।

भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर लिखा, ‘प्रिय अजीत भाई, आपके साथ काम करना मेरे लिए वाकई एक परम सम्मान की बात रही। वे तीन ICC ट्रॉफियां आपके उस अटूट विश्वास की गवाही देती हैं। टीम पहले और टीम सबसे आगे, हमेशा। मुझे कहना होगा कि इतिहास आपके योगदान के साथ ज्यादा नरमी बरतेगा। हर चीज के लिए आपका दिल से धन्यवाद। आपके भविष्य के सभी प्रयासों और नई यात्राओं के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।’

अजीत अगरकर का 4 अक्टूबर को खत्म हुआ कार्यकाल

अजीत अगरकर का कार्यकाल मुख्य चयनकर्ता के रूप में 4 अक्टूबर को खत्म हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने चयन समिति के सदस्य और पूर्व भारतीय स्पिनर प्रज्ञान ओझा को जिम्मेदारी संभालने को कहा है। फिलहाल वो अंतरिम चीफ सिलेक्टर के तौर पर काम कर रहे हैं।

खबर अपडेट हो रही है..

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *