India से पहले T20 में हार के बाद बोले Shai Hope, हालात समझने में चूकी टीम

India से पहले T20 में हार के बाद बोले Shai Hope, हालात समझने में चूकी टीम

लखनऊ, सात अक्टूबर वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने कहा कि भारत के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में बड़ा स्कोर बनाने की कोशिश में उनकी टीम थोड़ी ‘बिखर गई’ और परिस्थितियों को सही ढंग से पढ़ने में उसकी नाकामी श्रृंखला के पहले मैच में आठ विकेट की हार का मुख्य कारण रही। होप ने कहा कि भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ खेलते हुए वेस्टइंडीज टीम को आक्रामक होना जरूरी था जो वे मंगलवार को नहीं हो सके। मेहमान टीम 19.1 ओवर में 170 रन पर आउट हो गई और भारत ने कप्तान श्रेयस अय्यर के पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक की बदौलत 14.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।अर्धशतक लगाने वाले होप ने मैच के बाद कहा, ‘‘मुझे लगा कि आखिरी चरण में बल्लेबाजी थोड़ी बिखर गई थी। ऐसा लगा जैसे हम किसी समय 270 या 280 रन बनाने की कोशिश कर रहे थे, आप जानते हैं हमें स्थिति को थोड़ा अच्छी तरह समझकर मैच खेलना था। शायद खुद को थोड़ा और समय देना था क्योंकि हम जानते हैं कि अगर हमारे हाथ में विकेट हों तो हम आखिरी चरण में हमेशा नुकसान पहुंचा सकते हैं।’
उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘यह बस अधिक आक्रामक होने और बारीकियों पर अधिक ध्यान देने की बात है इसलिए जब भी मैं यहां भारत में क्रिकेट खेलता हूं तो इन सभी छोटी-छोटी चीजों को एक साथ रखने की कोशिश करता हूं। और कभी-कभी आपको थोड़ी किस्मत की भी जरूरत होती है। ’’
दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज ने कहा कि भारत के दौरे पर सफलता के लिए परिस्थितियों का आकलन करना महत्वपूर्ण है।पांच मैचों की श्रृंखला का दूसरा मैच अब नौ अक्टूबर को रांची में होगा। होप ने कहा, ‘‘आप जानते हैं जब आप भारत आते हैं, उनकी घरेलू परिस्थितियों में खेलते हैं, तो आपको अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलना होता है। आप जानते हैं कि उन्हें हराना बहुत मुश्किल है इसलिए आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आपकी गलतियों से ज्यादा सही फैसले हों।और आज हम ऐसा अच्छी तरह नहीं कर पाए। 

लखनऊ, सात अक्टूबर वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने कहा कि भारत के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में बड़ा स्कोर बनाने की कोशिश में उनकी टीम थोड़ी ‘बिखर गई’ और परिस्थितियों को सही ढंग से पढ़ने में उसकी नाकामी श्रृंखला के पहले मैच में आठ विकेट की हार का मुख्य कारण रही। होप ने कहा कि भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ खेलते हुए वेस्टइंडीज टीम को आक्रामक होना जरूरी था जो वे मंगलवार को नहीं हो सके। मेहमान टीम 19.1 ओवर में 170 रन पर आउट हो गई और भारत ने कप्तान श्रेयस अय्यर के पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक की बदौलत 14.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

अर्धशतक लगाने वाले होप ने मैच के बाद कहा, ‘‘मुझे लगा कि आखिरी चरण में बल्लेबाजी थोड़ी बिखर गई थी। ऐसा लगा जैसे हम किसी समय 270 या 280 रन बनाने की कोशिश कर रहे थे, आप जानते हैं हमें स्थिति को थोड़ा अच्छी तरह समझकर मैच खेलना था। शायद खुद को थोड़ा और समय देना था क्योंकि हम जानते हैं कि अगर हमारे हाथ में विकेट हों तो हम आखिरी चरण में हमेशा नुकसान पहुंचा सकते हैं।

’
उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘यह बस अधिक आक्रामक होने और बारीकियों पर अधिक ध्यान देने की बात है इसलिए जब भी मैं यहां भारत में क्रिकेट खेलता हूं तो इन सभी छोटी-छोटी चीजों को एक साथ रखने की कोशिश करता हूं। और कभी-कभी आपको थोड़ी किस्मत की भी जरूरत होती है। ’’
दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज ने कहा कि भारत के दौरे पर सफलता के लिए परिस्थितियों का आकलन करना महत्वपूर्ण है।

पांच मैचों की श्रृंखला का दूसरा मैच अब नौ अक्टूबर को रांची में होगा। होप ने कहा, ‘‘आप जानते हैं जब आप भारत आते हैं, उनकी घरेलू परिस्थितियों में खेलते हैं, तो आपको अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलना होता है। आप जानते हैं कि उन्हें हराना बहुत मुश्किल है इसलिए आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आपकी गलतियों से ज्यादा सही फैसले हों।

और आज हम ऐसा अच्छी तरह नहीं कर पाए।

​Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *