आगरा एक्सप्रेसवे पर दो हादसे, दो की मौत:उन्नाव में खराब कार देखने रुके लोगों को ट्रक ने रौंदा, सड़क पार कर रहे युवक की जान गई

आगरा एक्सप्रेसवे पर दो हादसे, दो की मौत:उन्नाव में खराब कार देखने रुके लोगों को ट्रक ने रौंदा, सड़क पार कर रहे युवक की जान गई

उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे बुधवार को दो अलग-अलग हादसों से दहल उठा। बेहटा मुजावर और बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में हुए हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। सभी घायलों को सीएचसी बांगरमऊ भेजा गया, जहां से गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। हादसों के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ देर अफरा-तफरी की स्थिति रही। पुलिस और यूपीडा की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू किया। पहला हादसा बुधवार तड़के करीब दो बजे बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 254.500 के पास हुआ। पुलिस के अनुसार, यूपी32 एलडी 6828 नंबर की आई-20 कार की किसी अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई थी। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि आगे की सीट पर बैठे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है। हादसे के बाद कार को देखने के लिए एचआर04एम 3093 और डीएल10सीआर 8735 नंबर की गाड़ियों से आए लोग मौके पर रुक गए। इसी दौरान पीछे से आए अज्ञात ट्रक ने वहां खड़े लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में मनीष चोपड़ा पुत्र रमेश चोपड़ा, अमन पुत्र धर्मेंद्र और यातील पुत्र अज्ञात, निवासी कुरुक्षेत्र, हरियाणा घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए सीएचसी बांगरमऊ भेजा गया। इनमें कुछ की हालत गंभीर बताई गई है। दूसरा हादसा वहीं दूसरा हादसा बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुआ। यहां सड़क पार कर रहे युवक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। एक्सप्रेसवे पर लगातार हुए दोनों हादसों की सूचना मिलते ही पुलिस और यूपीडा की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *