मुरैना में वायरल फीवर से दो महिलाओं की मौत:गांव में 70 लोगों के डेंगू सैंपल लिए, 4 पॉजिटिव निकले; 150 लोग बीमार

मुरैना में वायरल फीवर से दो महिलाओं की मौत:गांव में 70 लोगों के डेंगू सैंपल लिए, 4 पॉजिटिव निकले; 150 लोग बीमार

मुरैना के माधोगढ़ गांव में पिछले 15 दिनों से डेंगू और वायरल फीवर का प्रकोप है। ग्रामीणों के अनुसार गांव के करीब हर घर में लोग बीमार हैं। कई घरों में मरीज बिस्तर पर हैं। अब तक करीब 70 मरीजों को कैलारस से जिला अस्पताल भेजा गया है। इनमें से करीब 40 मरीजों को गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर किया गया है। इस दौरान दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। तेज बुखार के बाद दो महिलाओं की मौत
तेज बुखार के चलते गांव की दो महिलाओं की मौत होने की जानकारी सामने आई है। मृतकों में 47 वर्षीय ममता धाकड़ पत्नी अमन लाल धाकड़ और 41 वर्षीय मनीषा शाक्य पत्नी सुरेश शाक्य शामिल हैं। दोनों की कैलारस अस्पताल में बुखार के दौरान मौत हुई थी। मौत से पहले उनमें डेंगू की पुष्टि नहीं हुई थी। गांव में 150 से 200 लोग बीमार
ग्रामीण अजय धाकड़ के अनुसार अभी भी गांव में करीब 150 से 200 लोग बीमार हैं। वे अपने मरीज के साथ जिला अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि कई लोग घरों में बिस्तर पर हैं और इलाज करा रहे हैं। 108 एम्बुलेंस चालक गोविंद जादौन ने बताया कि पिछले तीन दिनों में उन्होंने गांव से 70 मरीजों को जिला अस्पताल पहुंचाया है। उनके मुताबिक गांव में अभी भी कई लोग बीमार हैं। 70 मरीजों की जांच, 4 में डेंगू मिला
सीएमएचओ डॉ. पद्मेश उपाध्याय ने बताया कि माधोगढ़ में वायरल फीवर के साथ डेंगू के मरीज भी मिले हैं। ब्लॉक स्तर की टीम गांव में काम कर रही है। जिला अस्पताल से भी विशेषज्ञों की टीम भेजी गई थी। उन्होंने बताया कि जिला टीम ने 70 मरीजों की जांच कर सैंपल लिए हैं। इनमें अब तक 4 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। डेंगू के मच्छरों की रोकथाम के लिए गंदे पानी के स्रोत नष्ट किए गए हैं और फॉगिंग कराई गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *