भैरोपुर चौक पर STF टीम पर हमला:आरोपी के वेरिफिकेशन के समय 4 जवान घायल, 3 संदिग्ध हिरासत में

भैरोपुर चौक पर STF टीम पर हमला:आरोपी के वेरिफिकेशन के समय 4 जवान घायल, 3 संदिग्ध हिरासत में

बिदुपुर थाना क्षेत्र के भैरोपुर चौक पर आरोपी के सत्यापन के लिए पहुंची एसटीएफ टीम पर स्थानीय लोगों के हमले में चार जवान घायल हो गए। पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया। दरअसल, भैरोपुर चौक पर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। सिविल ड्रेस में पहुंची एसटीएफ टीम को देखकर एक पक्ष के लोगों ने उन्हें दूसरा पक्ष समझकर मारपीट शुरू कर दी। भीड़ ने जवानों से हथियार छीनने की कोशिश की। बिदुपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया घायल जवानों में नरेंद्र कुमार, अमर कुमार, मुकेश कुमार और लक्ष्मण कुमार शामिल हैं। सभी को बिदुपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया। सूचना पर बिदुपुर पुलिस, एसडीपीओ सुबोध कुमार और एसटीएफ डीएसपी दीपक कुमार मौके पर पहुंचे। एसएसपी शुभांक मिश्रा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। एसटीएफ टीम 25 हजार के इनामी बदमाश दीवानी सिंह के सत्यापन के लिए पहुंची थी। जांच जारी है। बिदुपुर थाना क्षेत्र के भैरोपुर चौक पर आरोपी के सत्यापन के लिए पहुंची एसटीएफ टीम पर स्थानीय लोगों के हमले में चार जवान घायल हो गए। पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया। दरअसल, भैरोपुर चौक पर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। सिविल ड्रेस में पहुंची एसटीएफ टीम को देखकर एक पक्ष के लोगों ने उन्हें दूसरा पक्ष समझकर मारपीट शुरू कर दी। भीड़ ने जवानों से हथियार छीनने की कोशिश की। बिदुपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया घायल जवानों में नरेंद्र कुमार, अमर कुमार, मुकेश कुमार और लक्ष्मण कुमार शामिल हैं। सभी को बिदुपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया। सूचना पर बिदुपुर पुलिस, एसडीपीओ सुबोध कुमार और एसटीएफ डीएसपी दीपक कुमार मौके पर पहुंचे। एसएसपी शुभांक मिश्रा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। एसटीएफ टीम 25 हजार के इनामी बदमाश दीवानी सिंह के सत्यापन के लिए पहुंची थी। जांच जारी है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *