लक्ष्मण अब हर सिलेक्शन मीटिंग में शामिल होंगे:इससे कम्युनिकेशन गैप दूर होगा; इंजरी-फिटनेस की जानकारी सीधे मिलेगी

लक्ष्मण अब हर सिलेक्शन मीटिंग में शामिल होंगे:इससे कम्युनिकेशन गैप दूर होगा; इंजरी-फिटनेस की जानकारी सीधे मिलेगी

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण अब सीनियर सिलेक्शन कमेटी की हर बैठक में शामिल होंगे। BCCI सचिव देवाजीत सैकिया ने मंगलवार को बताया कि यह फैसला मुंबई में हुई BCCI की समीक्षा बैठक में लिया गया। सैकिया ने कहा, ‘लक्ष्मण के बैठक में रहेंगे, ताकि चयनकर्ताओं और CoE के बीच कोई कम्युनिकेशन गैप न रहे।’ लक्ष्मण ने हाल में गुवाहाटी में हुई टी-20 और इंडिया A की चयन बैठक में हिस्सा लिया था। पिछले तीन-चार महीने ही में ऐसा कई बार हुआ है कि किसी खिलाड़ी का चयन टीम में हुआ और जब उसके खेलने की बारी आई तो वह अनफिट निकला। BCCI सचिव बोले- सही फैसला लेने के लिए सटीक जानकारी जरूरी सैकिया ने कहा कि लक्ष्मण BCCI में हेड ऑफ क्रिकेट और CoE प्रमुख हैं। उनके पास खिलाड़ियों की इंजरी, फिटनेस और रिहैब से जुड़ी जानकारी रहती है। ऐसे में उनके हर सेलेक्शन मीटिंग में मौजूद रहने से चयनकर्ताओं को खिलाड़ियों की उपलब्धता की सटीक जानकारी मिल सकेगी। लगातार हो रही खिलाड़ियों की इंजरी BCCI के लिए चिंता भारतीय टीम में लगातार खिलाड़ियों के चोटिल होने के कारण उपलब्धता प्रभावित हुई है। हाल में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे के बाद कप्तान शुभमन गिल ने भी इस पर चिंता जताई थी। उन्होंने कहा था कि इंजरी और व्यस्त शेड्यूल के कारण टीम अपनी पसंद की गेंदबाजी लाइन-अप के साथ नहीं खेल पा रही है। गिल ने यह भी कहा था कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए टीम के पास ज्यादा प्रयोग करने का समय नहीं है। टीम चाहती है कि आने वाली सीरीज में उस कॉम्बिनेशन को ज्यादा से ज्यादा मौका मिले, जो वर्ल्ड कप में खेलने की संभावना रखता है। इंजरी मैनेजमेंट और चयन के बीच बेहतर तालमेल की कोशिश लक्ष्मण के नियमित रूप से सेलेक्शन मीटिंग में शामिल होने से CoE में चल रहे खिलाड़ियों के रिहैब और फिटनेस प्रोग्राम की जानकारी सीधे चयनकर्ताओं तक पहुंचेगी। इससे चोटिल खिलाड़ियों की उपलब्धता और उनके चयन को लेकर फैसले लेते समय टीम को अधिक स्पष्ट जानकारी मिलने की उम्मीद है। BCCI ने पुरुष चयन समिति में एक पद के लिए आवेदन मांगे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पुरुष चयन समिति में एक पद के लिए आवेदन मांगे हैं। चयनित सदस्य टेस्ट, ODI, T20I और अन्य फॉर्मेट के लिए सीनियर भारतीय पुरुष टीम का चयन करेगा। इसके साथ घरेलू और इंटरनेशनल मैचों में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आकलन, नई प्रतिभाओं की पहचान और मजबूत बेंच स्ट्रेंथ तैयार करना भी उसकी जिम्मेदारी होगी। चयनकर्ता को टीम मीटिंग में शामिल होने, जरूरत के अनुसार मैचों के लिए यात्रा करने और टीम के प्रदर्शन की तिमाही रिपोर्ट BCCI की एपेक्स काउंसिल को देने का काम भी करना होगा। इसके अलावा सभी फॉर्मेट में टीम के कप्तान की नियुक्ति और टीम चयन पर मीडिया को जानकारी देने की जिम्मेदारी भी चयन समिति की होगी। BCCI के मुताबिक, आवेदन करने वाले उम्मीदवार ने कम से कम 7 टेस्ट या 30 फर्स्ट क्लास मैच खेले हों, या 10 ODI और 20 फर्स्ट क्लास मैच खेले हों। उम्मीदवार का क्रिकेट से रिटायर हुए कम से कम 5 साल पूरे होना जरूरी है। वहीं, जो व्यक्ति BCCI के नियमों के तहत किसी क्रिकेट कमेटी में कुल 5 साल रह चुका है, वह इस पद के लिए योग्य नहीं होगा।
___________________________ टी-20 में 2 साल बाद भारतीय कप्तान का शतक:ईशान को नॉटआउट देने पर वेस्टइंडीज नाराज, डेब्यू पर नमन धीर का रिकॉर्ड भारत ने पहले टी-20 मैच में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया। मंगलवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने करियर का पहला टी-20 इंटरनेशनल शतक लगाया। इस फॉर्मेट में में 2 साल के इंतजार के बाद किसी भारतीय कप्तान ने शतक जमाया है। साथ ही रनचेज में 4 साल बाद किसी भारतीय बल्लेबाज ने शतकीय पारी खेली है। पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *