पॉक्सो एक्ट का गैर जमानती वारंटी आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने मुजफ्फरपुर से पकड़ा, कोर्ट ने जेल भेजा

पॉक्सो एक्ट का गैर जमानती वारंटी आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने मुजफ्फरपुर से पकड़ा, कोर्ट ने जेल भेजा

पॉक्सो एक्ट के एनबीडब्ल्यू वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार पूछताछ के बाद न्यायालय में किया गया प्रस्तुत, आदेश पर भेजा गया न्यायिक हिरासत में मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव से पुलिस ने छेड़खानी सहित अन्य मामलों में फरार चल रहे पॉक्सो एक्ट के एनबीडब्ल्यू वारंटी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हथौड़ी थाना क्षेत्र निवासी सुरेश मंडल के पुत्र नीरज कुमार के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को हथौड़ी थाना लेकर पहुंची, जहां उससे घटनाक्रम के संबंध में प्रारंभिक स्तर पर पूछताछ की गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले के अनुसंधानकर्ता पीएसआई संजीव कुमार ने बताया कि उक्त कांड में चार्जशीट न्यायालय में दाखिल की जा चुकी है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। उन्होंने बताया कि कांड से संबंधित आवश्यक कागजात न्यायालय में जमा किए जा चुके हैं। वहीं, हथौड़ी थानाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि छेड़खानी सहित अन्य धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामले में एनबीडब्ल्यू वारंटी आरोपी नीरज कुमार को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद उससे घटनाक्रम को लेकर पूछताछ की गई। इसके बाद न्यायालय में प्रस्तुत करने पर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। पॉक्सो एक्ट के एनबीडब्ल्यू वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार पूछताछ के बाद न्यायालय में किया गया प्रस्तुत, आदेश पर भेजा गया न्यायिक हिरासत में मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव से पुलिस ने छेड़खानी सहित अन्य मामलों में फरार चल रहे पॉक्सो एक्ट के एनबीडब्ल्यू वारंटी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हथौड़ी थाना क्षेत्र निवासी सुरेश मंडल के पुत्र नीरज कुमार के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को हथौड़ी थाना लेकर पहुंची, जहां उससे घटनाक्रम के संबंध में प्रारंभिक स्तर पर पूछताछ की गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले के अनुसंधानकर्ता पीएसआई संजीव कुमार ने बताया कि उक्त कांड में चार्जशीट न्यायालय में दाखिल की जा चुकी है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। उन्होंने बताया कि कांड से संबंधित आवश्यक कागजात न्यायालय में जमा किए जा चुके हैं। वहीं, हथौड़ी थानाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि छेड़खानी सहित अन्य धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामले में एनबीडब्ल्यू वारंटी आरोपी नीरज कुमार को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद उससे घटनाक्रम को लेकर पूछताछ की गई। इसके बाद न्यायालय में प्रस्तुत करने पर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *