मझौली थाना क्षेत्र के सलैहा गांव में मंगलवार शाम करीब 4 बजे एक 108 एंबुलेंस और कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार नितेश सिंह और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल दंपती सपनी दुआरी गांव के रहने वाले हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एंबुलेंस सीधी की ओर जा रही थी, जबकि कार मझौली की तरफ से आ रही थी। नाले के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के एयरबैग खुल गए। स्थानीय निवासी मुकेश सिंह ने बताया कि दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे। हादसे के बाद 108 एंबुलेंस मौके पर नहीं रुकी और वहां से चली गई। थाने में आए नहीं शिकायत करने मझौली थाना प्रभारी विशाल शर्मा ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

