जयपुर में ASI 10 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप:केस में मदद की एवज में मांगी थी घूस, एसीबी टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

जयपुर में ASI 10 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप:केस में मदद की एवज में मांगी थी घूस, एसीबी टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

जयपुर में एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) को मंगलवार दोपहर भष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने अरेस्ट किया है। प्रताप नगर थाने में तैनात ASI को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया है। केस में मदद करने की एवज में आरोपी ने घूस की रकम मांगी थी। एसीबी टीम फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है। एसीबी ने बताया- प्रताप नगर थाने में तैनात ASI सुखदेव को अरेस्ट किया है। वह 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया है। एसीबी में एक परिवादी ने पिछले दिनों शिकायत दर्ज करवाई। रिपोर्ट में बताया कि प्रताप नगर थाने में एक केस में उसका नाम है। मामले की जांच ASI सुखदेव कर रहे हैं। केस में मदद करने के एवज में ASI सुखदेव घूस मांग रहा है। 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा एसीबी की ओर से शिकायत का सत्यापन करने पर रिश्वत डिमांड करने का पता चला। एसीबी की ओर से ट्रैप का चक्रव्यूह रचाकर परिवादी को घूस के 10 हजार रुपए लेकर ASI सुखदेव के पास भेजा। रिश्वत की रकम लेते ही ASI सुखदेव को पहले से तैनात एसीबी टीम ने रंगे हाथों धर-दबोचा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *