कुत्ते के हमले में 4 साल की बच्ची घायल:चेहरे-गले पर गहरे घाव, गांव में इलाज नहीं, 115 किमी दूर जिला अस्पताल पहुंचा परिवार; RIG लगा

कुत्ते के हमले में 4 साल की बच्ची घायल:चेहरे-गले पर गहरे घाव, गांव में इलाज नहीं, 115 किमी दूर जिला अस्पताल पहुंचा परिवार; RIG लगा

देवास के सीतापुरी गांव में मंगलवार सुबह कुत्ते के हमले में 4 साल की बच्ची गंभीर घायल हो गई। बच्ची के चेहरे, गले पर गहरे घाव हुए हैं। गंभीर घाव के कारण उसे रेबीज इम्युनोग्लोबुलिन (RIG) लगाने के लिए उदयनगर स्वास्थ्य केंद्र से देवास जिला अस्पताल रेफर किया गया। परिजन करीब 115 किलोमीटर दूर उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। सीतापुरी निवासी मीनाक्षी गुर्जर (4) मंगलवार सुबह घर में थी। मवेशियों के आने से बच्ची घबरा गई। घर में मौजूद कुत्ते पर गिर गई। इसके बाद कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। परिजन उसे तुरंत उदयनगर स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां शुरुआती इलाज के बाद उसे देवास जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई। चेहरे पर गहरे घाव, RIG लगाया गया देवास जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्ची के घाव पर रेबीज इम्युनोग्लोबुलिन (RIG) लगाया। परिजन ज्ञान सिंह ने बताया कि गंभीर घाव होने के बाद बच्ची को यह इंजेक्शन लगाया गया। फिलहाल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। डॉक्टर ने बताया- यह कैटेगरी-3 का घाव बच्ची का इलाज कर रहे ड्यूटी डॉक्टर अश्विनी सोनगरा ने बताया कि जानवर के काटने या हमले से हुए घावों को कैटेगरी-1, 2 और 3 में बांटा जाता है। कैटेगरी-3 के घाव में रेबीज इम्युनोग्लोबुलिन दिया जाता है। इसे घाव के अंदर लगाया जाता है। डॉक्टर ने बताया कि बच्ची के चेहरे पर ज्यादा गहरा घाव था । इसे कैटेगरी-3 का घाव माना गया। इसी वजह से उसे RIG लगाने के लिए देवास जिला अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल में बच्ची को इंजेक्शन लगा दिया गया है। उसे भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *