सेवा ज्योति संकल्प यात्रा…हर बूथ से 10-बाइक पर कार्यकर्ता-लाभार्थी आएंगे:IDA ग्राउंड में 7 अक्टूबर को संकल्प सभा, श्यामा प्रसाद मुखर्जी प्रतिमा तक मशाल लेकर जाएंगे सीएम

सेवा ज्योति संकल्प यात्रा…हर बूथ से 10-बाइक पर कार्यकर्ता-लाभार्थी आएंगे:IDA ग्राउंड में 7 अक्टूबर को संकल्प सभा, श्यामा प्रसाद मुखर्जी प्रतिमा तक मशाल लेकर जाएंगे सीएम

भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत 7 अक्टूबर को इंदौर में सेवा ज्योति संकल्प यात्रा निकाली जाएगी। विजय नगर चौराहे स्थित IDA ग्राउंड में होने वाले मुख्य आयोजन की तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम में शहर और जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों से कार्यकर्ता और लाभार्थी बाइक रैली के रूप में पहुंचेंगे। हर बूथ से करीब 10 बाइक पर कार्यकर्ताओं के साथ लाभार्थियों के आने की व्यवस्था की गई है। विधानसभा वार बैठने के लिए 100×300 फीट का डोम IDA ग्राउंड पर करीब 100 फीट चौड़ा और 300 फीट लंबा डोम तैयार किया जा रहा है। इसमें विधानसभा वार बैठने की व्यवस्था रहेगी। डोम में भगवा और सफेद रंग के पर्दे लगाए गए हैं। लाइटिंग के साथ स्लाइडर शेड भी लगाए जा रहे हैं। ग्राउंड पर लोगों की आवाजाही आसान बनाने के लिए पटिए लगाए गए हैं, जबकि खुले हिस्से को चूरी डालकर समतल किया गया है। आयोजन की तैयारियों में नगर निगम, बिजली विभाग और पुलिस-प्रशासन सहित अन्य विभागों की टीमें जुटी हैं। बूथ से मंडल और फिर विधानसभा होते हुए पहुंचेंगे कार्यकर्ता कार्यकर्ताओं के लिए बूथ स्तर से रैली की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक बूथ से कार्यकर्ता अपनी बाइक पर लाभार्थियों को साथ लेकर वार्ड में तय स्थान पर एकत्रित होंगे। इसके बाद मंडल स्तर पर रैली के रूप में पहुंचेंगे। यहां से विधानसभा स्तर की रैली निकलेगी, जो विजय नगर स्थित IDA ग्राउंड पहुंचेगी। अलग-अलग विधानसभा के लिए अलग रूट और पार्किंग एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौर ने बताया कि कार्यक्रम के प्रभारी विधायक रमेश मेंदोला हैं। सभी विधानसभाओं के लिए अलग-अलग रूट और पार्किंग की व्यवस्था की गई है। विधानसभा नंबर-2 के कार्यकर्ता मेघदूत गार्डन की ओर से पहुंचेंगे, जबकि विधानसभा नंबर-5 के कार्यकर्ता रेडिसन चौराहे की ओर से आएंगे। सुबह 10 बजे पीएम मोदी ऑनलाइन जुड़ेंगे भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा के मुताबिक सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से हुई है और 17 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम होंगे। 7 अक्टूबर को सेवा के 25 साल पूरे होने के अवसर पर सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सुबह 10 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑनलाइन कार्यक्रम से जुड़ेंगे। प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर तिवारी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे और कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देंगे। अलग-अलग विधानसभाओं के लिए सेक्टरवार व्यवस्था की गई है। सीएम मशाल लेकर जाएंगे, श्यामा प्रसाद मुखर्जी प्रतिमा पर जलेगी ज्योत कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री मशाल लेकर पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा तक जाएंगे। यहां ज्योत प्रज्वलित की जाएगी। इस स्थान को ‘संकल्प सेवा चौराहा’ नाम देने की तैयारी है और यहां ज्योत को स्थायी रूप से प्रज्वलित रखने की योजना है। भाजपा नेताओं के मुताबिक कार्यक्रम में प्रत्येक बूथ से करीब 40 कार्यकर्ताओं और लाभार्थियों की भागीदारी का लक्ष्य रखा गया है। सोमवार को भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौर सहित अन्य अधिकारियों ने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *