जयपुर शहर में आमजन अपनी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याएं लगातार दैनिक भास्कर के ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट कर रहे हैं। इनमें सड़क, जलभराव, सफाई और रोड लाइट से जुड़ी समस्याएं शामिल हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों से लोग अपनी परेशानी सामने ला रहे हैं। इन समस्याओं पर संबंधित विभागों की ओर से कार्रवाई भी की जा रही है। कुछ समस्याओं का समाधान होने से लोगों को राहत मिली है, जबकि कई समस्याएं अभी भी समाधान का इंतजार कर रही हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली… वार्ड पार्षद भवानी सिंह राजावत बने आज के ‘पब्लिक के स्टार’ राजीव विहार से सुधीर कुमार ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि सीवरेज का पानी बाहर आकर सड़क पर फैल रहा है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी और आसपास गंदगी भी फैल रही थी। समस्या सामने आने के बाद वार्ड पार्षद भवानी सिंह राजावत ने मामले में कार्रवाई करवाते हुए सीवरेज की समस्या का समाधान करवा दिया। इससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिली। समस्या का समाधान करवाने के लिए वार्ड पार्षद भवानी सिंह राजावत को आज का ‘पब्लिक के स्टार’ चुना गया। तीन दिन से बंद रोड लाइट हुई ठीक टोंक फाटक से योगेश ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में पिछले 3 दिन से रोड लाइट नहीं जल रही है। लाइट बंद होने के कारण रात के समय सड़क पर अंधेरा रहता था और लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए रोड लाइट को ठीक करवा दिया गया। इससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है… खातीपुरा रोड पर जमा पानी, राहगीर परेशान खातीपुरा रोड, लाजपत नगर से पवन कुमार ने समस्या पोस्ट कर बताया कि सड़क पर पानी जमा है। जलभराव के कारण लोगों को सड़क से निकलने में परेशानी हो रही है। लंबे समय तक पानी जमा रहने से सड़क खराब होने के साथ आसपास गंदगी और फिसलन की स्थिति भी बन रही है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से पानी की निकासी करवाने की मांग की है। महेश नगर में सड़क पर जगह-जगह गड्ढे महेश नगर, करतारपुरा रोड से मनीष ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र की सड़क पर बहुत ज्यादा गड्ढे बने हुए हैं। सड़क की खराब स्थिति के कारण वाहन चालकों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। गड्ढों के कारण खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा बना हुआ है। लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क की मरम्मत करवाकर गड्ढे भरने की मांग की है। घाट गेट में 6 महीने से जमा कचरा घाट गेट से मोहम्मद जुबैर अंसारी ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में पिछले 6 महीने से कचरा जमा है। लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण यहां गंदगी का ढेर लगा हुआ है। कचरा जमा रहने से आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी हो रही है और बदबू के कारण भी समस्या बढ़ रही है। स्थानीय लोगों ने जल्द सफाई करवाकर कचरा उठाने की मांग की है। रामगंज बाजार में 2-3 महीने से सफाई नहीं रामगंज बाजार से कलीम अहमद ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में पिछले 2-3 महीने से सफाई नहीं हो रही है। लंबे समय से सफाई व्यवस्था प्रभावित होने के कारण जगह-जगह गंदगी जमा हो गई है। इससे स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने संबंधित विभाग से नियमित सफाई करवाने की मांग की है। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1. वार्ड पार्षद भवानी सिंह राजावत बने ‘पब्लिक के स्टार’:मोदीखाना में 3-4 दिन से सीवरेज चैंबर ओवरफ्लो, समाधान का इंतजार 2.’भास्कर समाधान’ बना प्रभावी जनमंच:जवाहर नगर में बनी नई रोड, पेयजल समस्या भी सुलझी, खुले में कचरा, बेसहारा पशु बिगाड़ रहे शहर की छवि 3.ओम थानवी बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’:जयपुर में सीवर ढक्कन की समस्या का समाधान, अन्य जनसमस्याओं पर कार्रवाई जारी 4.प्रेम नगर में पानी की समस्या हुई दूर:शहर में सड़क, सीवरेज और पानी से जुड़ी समस्याएं, जेईएन राजेश त्यागी बने आज के ‘स्टार ऑफिसर 5.जेईएन राजेश त्यागी बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’:कॉलोनी में सड़क नहीं और सीवर लाइन भी टूटी, समस्या का हुआ समाधान 6.XEN निधि जैन बनीं आज की ‘स्टार ऑफिसर’:सड़क, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई से जुड़ी समस्याओं पर प्रशासन अलर्ट 6. जेईएन राजेश त्यागी बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’:सड़क, रोड लाइट और पेयजल जैसी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं पर समाधान जारी 8.15 दिन से जमा कचरा हुआ साफ:सड़क, सफाई, सीवरेज और पानी की बर्बादी से जुड़ी समस्याएं आई सामनें 9.भास्कर समाधान का असर:सीवरेज और कचरे की समस्या हुई हल, सड़क, स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं आई सामनें 10.ओम थानवी बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’:जलभराव, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट और गंदगी जैसी समस्याएं आई सामनें

