दरभंगा में तालाब में डूबने से एक शख्स की मौत:मछुआरों ने 2 घंटे की मशक्कत के बाद शव निकाला बाहर, स्नान करने के दौरान हुआ हादसा

दरभंगा में तालाब में डूबने से एक शख्स की मौत:मछुआरों ने 2 घंटे की मशक्कत के बाद शव निकाला बाहर, स्नान करने के दौरान हुआ हादसा

दरभंगा में तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। स्नान करने के दौरान हादसा हुआ है। मृतक की पहचान हायाघाट के पौराम गांव निवासी वैद्यनाथ मंडल के पुत्र अरविंद मंडल(44) के रूप में हुई है। घटना बहादुरपुर स्थित आरएस टैंक की है। जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर करीब 2 बजे नहाने गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने उन्हें पानी में जाते देखा, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं आने पर लोगों को डूबने की आशंका हुई। इसके बाद शोर मचाने पर तालाब के आसपास लोगों की भीड़ जुट गई।
मछुआरों ने पानी से निकाला शव हादसे की सूचना पर दरोगा मंजेश कुमार, राज किशोर सिंह और चौकीदार मनीष कुमार पासवान मौके पर पहुंचे। स्थानीय मछुआरों की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी है। छानबीन में जुटी पुलिस थानाध्यक्ष प्रसुंजय कुमार ने बताया कि डीएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजन की ओर से अभी आवेदन नहीं मिला है। पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है। दरभंगा में तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। स्नान करने के दौरान हादसा हुआ है। मृतक की पहचान हायाघाट के पौराम गांव निवासी वैद्यनाथ मंडल के पुत्र अरविंद मंडल(44) के रूप में हुई है। घटना बहादुरपुर स्थित आरएस टैंक की है। जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर करीब 2 बजे नहाने गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने उन्हें पानी में जाते देखा, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं आने पर लोगों को डूबने की आशंका हुई। इसके बाद शोर मचाने पर तालाब के आसपास लोगों की भीड़ जुट गई।
मछुआरों ने पानी से निकाला शव हादसे की सूचना पर दरोगा मंजेश कुमार, राज किशोर सिंह और चौकीदार मनीष कुमार पासवान मौके पर पहुंचे। स्थानीय मछुआरों की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी है। छानबीन में जुटी पुलिस थानाध्यक्ष प्रसुंजय कुमार ने बताया कि डीएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजन की ओर से अभी आवेदन नहीं मिला है। पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *