जेईएन सांवरलाल जाट बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’:पुष्कर रोड, कोटड़ा में 15 दिन से बंद स्ट्रीट लाइट हुई ठीक

जेईएन सांवरलाल जाट बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’:पुष्कर रोड, कोटड़ा में 15 दिन से बंद स्ट्रीट लाइट हुई ठीक

अजमेर शहर में आमजन अपनी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याएं लगातार दैनिक भास्कर के ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट कर रहे हैं। इनमें नाली, सफाई, सड़क, स्ट्रीट लाइट और पेयजल से जुड़ी समस्याएं शामिल हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों से लोग अपनी परेशानी सामने ला रहे हैं। इन समस्याओं पर संबंधित विभागों की ओर से कार्रवाई भी की जा रही है। कुछ समस्याओं का समाधान होने से लोगों को राहत मिली है, जबकि कई समस्याएं अभी भी समाधान का इंतजार कर रही हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली… जेईएन सांवरलाल जाट बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ पायलट नगर, पंचशील कॉलोनी से हर्षुल भाटिया ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि सड़क पर पाइपलाइन टूट जाने के कारण पिछले काफी समय से पानी बह रहा है। लगातार पानी बहने से सड़क पर लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद जेईएन सांवरलाल जाट ने कार्रवाई करवाते हुए टूटी पाइपलाइन की समस्या का समाधान करवा दिया। इससे सड़क पर पानी बहने की समस्या दूर हुई और स्थानीय लोगों को राहत मिली। समस्या का समाधान करवाने के लिए जेईएन सांवरलाल जाट को आज का ‘स्टार ऑफिसर’ चुना गया। 15 दिन से बंद स्ट्रीट लाइट हुई ठीक पुष्कर रोड, कोटड़ा से यश जोशी ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में पिछले 15 दिनों से स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी हुई है। लाइट खराब होने के कारण रात के समय सड़क पर अंधेरा रहता है और लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। समस्या पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए स्ट्रीट लाइट को ठीक करवा दिया गया। इससे स्थानीय लोगों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है… 6 महीने से नाली की सफाई नहीं, गंदगी जमा साईं बाबा मार्ग, लाजपत नगर से श्याम सुंदर मुदगल ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में नाली की पिछले 6 महीने से सफाई नहीं की गई है। लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण नाली में गंदगी जमा हो गई है। इससे आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने संबंधित विभाग से नाली की जल्द सफाई करवाने की मांग की है। एक महीने से टूटा कचरा डिपो, बाहर फैल रही गंदगी साईं बाबा मार्ग, गुर्जर मोहल्ला से रोहित ने समस्या पोस्ट कर बताया कि यहां करीब एक महीने से कचरा डिपो टूटा हुआ है। डिपो टूटने के कारण कचरा बाहर फैल रहा है और आसपास गंदगी जमा हो रही है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है और क्षेत्र का माहौल भी खराब हो रहा है। स्थानीय लोगों ने कचरा डिपो की मरम्मत करवाकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। कचरा डिपो से समय पर नहीं उठ रहा कचरा डिग्गी बाजार से हुसैन बानो ने समस्या पोस्ट कर बताया कि कचरा डिपो की नियमित रूप से सफाई नहीं की जा रही है। डिपो से समय पर कचरा नहीं उठने के कारण यहां गंदगी जमा रहती है। लंबे समय तक कचरा पड़ा रहने से आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी होती है। लोगों ने नियमित सफाई करवाने और समय पर कचरा उठाने की व्यवस्था करने की मांग की है। दो साल से टूटी सड़क, अब तक नहीं हुई मरम्मत दयानंद कॉलोनी से अशोक गुलवानी ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र की सड़क पिछले 2 साल से टूटी हुई है। लंबे समय से सड़क खराब होने के बावजूद अभी तक इसकी मरम्मत नहीं की गई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क की जल्द मरम्मत करवाने की मांग की है। ‘भास्कर समाधान’ से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.गुर्जर मोहल्ला में दो महीने बाद जली स्ट्रीट लाइट:डॉ. अमित यादव बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’, समस्याओं को लेकर प्रशासन अल 2.‘भास्कर समाधान’ बना पब्लिक की आवाज:रोड लाइट, लो प्रेशर सप्लाई की समस्या सुलझी, बिजली पोल, तार और टूटे फैरो कवर पर कब होगा एक्शन? 3.जेईएन शाहीन बानो बनीं आज की ‘स्टार ऑफिसर’:अजमेर में सड़क, सफाई, पानी और आवारा पशुओं से जुड़ी समस्याएं सामने आईं 4.एक्सईएन किरण कंवर बनीं आज की ‘स्टार ऑफिसर’:एकता नगर और लोंगिया मोहल्ले में लंबे समय से बंद स्ट्रीट लाइट हुई चालू 5. जेईएन बीना बिड़ला बनीं आज की ‘स्टार ऑफिसर’:चार दिन से बंद थी स्ट्रीट लाइट, समस्या का हुआ समाधान 6.एईएन कन्हैयालाल जांगिड़ बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’:सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट और पेयजल जैसी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं पर प्रशासन सक्रिय 7. एईएन बीना बिड़ला बनीं आज की ‘स्टार ऑफिसर’:नाली, सफाई, स्ट्रीट लाइट और पानी की सप्लाई जैसी समस्याओं पर समाधान जारी 8.चार महीने से पाइपलाइन लीकेज की समस्या हुई हल:कचरा, गंदगी और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं पहुंची प्रशासन तक 9.मेडिकल कॉलेज के पास खराब सड़क हुई ठीक:पानी की पाइपलाइन, सफाई, स्ट्रीट लाइट और बिजली के तारों से जुड़ी समस्याएं आई सामनें 10.एक्सईएन किरण कंवर बनीं आज की ‘स्टार ऑफिसर’:अजमेर शहर में ‘भास्कर समाधान’ के जरिए लगातार पहुंच रही नागरिकों की समस्याएं

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *