कोटा में ‘भास्कर समाधान’ लगातार आमजन की परेशानियों को पुरजोर तरीके से उठा रहा है। संबंधित विभागों के अधिकारियों तक इन समस्याओं के पहुंचने से समाधान भी जल्द हो रहे हैं। आमजन भी अपने वार्ड की शिकायतें पोस्ट कर अथॉरिटीज से जवाब मांग रहे हैं। पहले उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान अभी विभागीय प्रक्रिया में हैं… पार्क में न झूले न पैदल ट्रैक, जिम उपकरण भी टूटे कोटा की नई धान मंडी, काली मस्जिद के पास बने अशोक पार्क की समस्या नीलेश पारीक ने पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि पार्क में बच्चों के लिए झूले और खेलने के साधन टूटे हुए हैं। ओपन जिम के उपकरण भी खराब पड़े हैं। रही–सही कसर पार्क के टूटे वॉकिंग ट्रैक ने पूरी कर दी है। बाहर के बड़े बच्चे पार्क में क्रिकेट खेलते हैं और कॉलोनी के छोटे बच्चों के साथ मारपीट करते हैं। कई बार अधिकारियों को भी सूचित कर चुके हैं लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं हो रही है। महीनों से नहीं हुई नालियों की सफाई, लोग परेशान ‘भास्कर समाधान’ पर वार्ड नंबर 1 के गिरधपुरा से बुद्धि प्रकाश सुमन ने के. पाटन रोड से नालियों की समस्या पोस्ट कर समाधान मांगा है। उन्होंने पोस्ट में जानकारी दी है कि नालियों की सफाई नहीं होने से आवेरफ्लो नालियों का पानी सड़कों और गलियों में बहता है। निगम के कर्मचारी कभी साफ–सफाई के लिए भी नहीं आते हैं। पूरी कॉलोनी इस गंदगी से परेशान हो चुकी है। अधिकारियों से अपील है कि इस समस्या का समाधान करें। निगम–केडीए ने अधूरा काम किया, लोग हो रहे परेशान चित्रेश नगर से हेमंत मीणा ने निगम–केडीए के आधे–अधूरे काम की ओर प्रशासनिक अधिकारियों का ध्यान दिलाया है। उन्होंने बताया कि एनकेएस पुरम रेजिडेंसी, चित्रेश नगर, बोरखेड़ा में कुछ महीनों पहले सीसी रोड बनाई गई थी। लेकिन काम पूरा होने के बाद सड़क किनारे खाली बची जगहों को न तो इंटरलॉकिंग टाइल्स से कवर किया गया है न ही नालियों को ढका गया है। इस समस्या का समाधान करवाएं। कॉलोनी में लगे ट्रांसफॉर्मर को खरपतवार–झाड़ियों ने घेरा एनकेएस पुरम रेजिडेंसी, चित्रेश नगर, बोरखेड़ा से हेमंत मीणा ने ही ट्रांसफॉर्मर से जुड़ी समस्या भी पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि बी–ब्लॉक, समृद्धि में लगे ट्रांसफॉर्मर के आसपास काफी झाड़ियां और खरपतवार उग आई है। इससे कभी भी शॉर्ट–सर्किट होने या करंट आने का खतरा बना हुआ है। जहरीले जीव भी इन झाड़ियों में पनप रहे हैं। निगम से अपील है कि इन झाड़ियों को कटवाकर सफाई करवाएं। अब एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत देने का काम किया है… ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट के बाद हुआ एक्शन ‘भास्कर समाधान’ पर रोड किनारे कचरा पड़ा होने की समस्या राहुल चौधरी ने पोस्ट की थी। उन्होंने पोस्ट में लिखा था कि रोड नंबर 5, श्रीराम सर्किल, इन्द्रप्रस्थ इण्डस्ट्रियल एरिया में ओम मेटल्स के बाहर सड़क किनारे दो–तीन महीने से कचरा पड़ा हुआ है। इससे आधा रोड संकरा हो गया है। पास ही कोचिंग क्लासेज भी हैं। लेकिन निगम कर्मी इसे हटा नहीं रहे। समस्या पोस्ट होने के बाद कचरा हटा दिया गया है जिसकी जानकारी राहुल ने भी पोस्ट पर दी है। वार्ड 27 के पार्षद लोकेश गुप्ता बने ‘पब्लिक के स्टार’ ‘भास्कर समाधान’ पर हरीश कुमार वैष्णव ने टूटी–जर्जर रोड की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि स्काईपार्क, सुभाष नगर 1, रंगबाड़ी में मुख्य सड़कों की ही नहीं गलियों की सर्विस रोड की हालत भी काफी खराब है। बड़े गड्ढों के कारण आए दिन लोगों को चोट लगने का डर बना रहता है। कई लोग स्लिप हो चुके हैं। इस समस्या के पोस्ट होने के बाद वार्ड 27 के पार्षद लोकेश गुप्ता ने समस्या का समाधान करवा दिया है। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.*’भास्कर समाधान’ में सुरेन्द्र बने ‘पब्लिक के स्टार’:* निगम को मृत गाय उठाने की फुर्सत नहीं, जाम ड्रेनेज सिस्टम से कॉलोनी परेशान 2.*’भास्कर समाधान’: आपकी समस्या एक पोस्ट में हल:* कोटा में टूटी सड़क, बिजली और गड्ढे बड़ी समस्या, 15 दिन पुराना गड्ढा भरा, प्लॉट का कचरा उठा 3.*’भास्कर समाधान’ पर प्रेमचंद बने ‘पब्लिक के स्टार’:* जिस नाले में गिरा बछड़ा, उसे अब तक नहीं ढका, पार्किंग में स्टॉल लगाई, गाड़ी भी नहीं खड़ी करने देते 4.*पार्षद तबस्सुम बनीं ‘पब्लिक की स्टार’:* पार्क में टूटे झूले, ग्राउंड पर कचरा, कहां खेलें नौनिहाल, 15 दिन से नहीं हटाया रास्ते पर गिरा पेड़ 5. *कोटा में रोड लाइट और नाली की समस्या का समाधान:* जर्जर मकान, कचरा और अधूरी नाली से बढ़ी परेशानी, अरुण झावा बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ 6. *भास्कर समाधान: बंद स्ट्रीट लाइट का हुआ समाधान:* झूलते बिजली के तार, अधूरी सड़क-नाली जैसी समस्याओं से परेशान लोग, धर्मेंद्र कुमार बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ 7. *हैल्थ इंस्पेक्टर मनोज बने ‘स्टार ऑफिसर’:* नयागांव में लगी रोड लाइट, बोरखेड़ा में साफ हुई नालियां; मगरमच्छ और बंद वॉटर कूलर जैसी समस्या अब भी लंबित

