शाहजहांपुर में भागवत सुनने गए युवक पर चाकू से हमला:थाने में घायल हालत में पहुंचा, एक साल पहले भी हुई थी मारपीट

शाहजहांपुर में भागवत सुनने गए युवक पर चाकू से हमला:थाने में घायल हालत में पहुंचा, एक साल पहले भी हुई थी मारपीट

शाहजहांपुर में सोमवार रात करीब 11 बरे एक युवक बंडा थाने के अंदर घायल हालत में पड़ा मिला। पुलिसकर्मी उसको इलाज के लिए बाइक से अस्पताल लेकर आए। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। घायल युवक की पहचान रजनीश के रूप में हुई है जो पसियापुर गांव का रहने वाला है। उसका आरोप है कि उसके उपर तमंचा लगाया और फिर चाकू से हमला किया गया। घायल की मां के अनुसार, एक साल पहले भी उसके उपर भागवत कथा के दौरान हमला किया था। सीओ ने कहा कि जांच की जा रही है। दरअसल घटना जिला मुख्यालय से करीब 65 किलोमीटर दूर थाना बंडा थाना क्षेत्र में सोमवार की रात करीब 11 बजे की हुई। बंडा थाने के अंदर एक युवक घायल हालत में खून से लतपथ जमीन पर पड़ा था। जब कुछ पुलिसकर्मियों की नजर युवक पर पड़ी तो हड़कंप मच गया। उसके बाद उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गये। उसकी पहचान बंडा के पसियापुर गांव के रहने वाले रजनीश के रूप में हुई है। उसके बाद पुलिस उसको बाइक से अस्पताल लेकर आए। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। होश में आए युवक ने बताया कि मेरे सिर में तमंचा लगा दिया। उसके बाद सिर पर चाकू मार दिया। कांता मारकर पूरी खोपड़ी फाड़ दी। वीडियो में एक महिला बोल रही है कि गनीमत रही कि हम लोग मौके पर पहुंचे और उसको खींच लिया। घायल की मां ने बताया कि, रजनीश भागवत देखने गये थे। एक साल पहले भी उसको घेरकर हमला किया था। तब भी हम लोग खींच लाए थे। सोमवार की रात में उन लोगों ने चाकू मार दिये। बताया जा रहा है कि घायल युवक को थाने में परिजन लेकर आए थे। परिवार के लोग उसको थाने में छोड़कर तहरीर लिखाने चले गये थे। वही दूसरी ओर ये भी सामने आया है कि घायल हालत में युवक अकेला एंबुलेंस से थाने गया। वहां से वह भागकर थाने आकर गिर गया। सीओ पुवायां प्रवीण मलिक ने बताया कि भागवत सुनने गये युवक के साथ मारपीट की गई थी। घायल हालत में युवक को परिवार के लोग थाने लेकर आए थे। उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *