बार काउंसिल चुनाव में 49वें राउंड में 3 प्रत्याशी बाहर:3139 मतपत्र ट्रांसफर हुए, अनुराग पांडेय और प्रशांत अटल में 216 वोट का अंतर

बार काउंसिल चुनाव में 49वें राउंड में 3 प्रत्याशी बाहर:3139 मतपत्र ट्रांसफर हुए, अनुराग पांडेय और प्रशांत अटल में 216 वोट का अंतर

उत्तर प्रदेश बार काउंसिल चुनाव की मतगणना सोमवार को 49वें एलिमिनेशन राउंड तक पहुंच गई। आज के राउंड में तीन प्रत्याशियों को चुनावी दौड़ से बाहर किया गया, जबकि उनके 3,139 वैध मतपत्रों को अगली वरीयता के आधार पर दूसरे प्रत्याशियों में ट्रांसफर किया गया। इनमें प्रयागराज के पंकज कुमार त्रिपाठी, कानपुर नगर के अजित शुक्ला और मुजफ्फरनगर के प्रदीप कुमार शामिल हैं। 49वें राउंड में पंकज कुमार त्रिपाठी के 405, अजित शुक्ला के 1,014 और प्रदीप कुमार के 1,720 वैध मतों का अगली पसंद के आधार पर बंटवारा किया गया। ट्रांसफर के बाद कुछ मत ऐसे भी रहे, जिनमें आगे किसी प्रत्याशी की वरीयता दर्ज नहीं थी। ऐसे मतों को ‘एग्जॉस्ट’ माना गया। आज की मतगणना के बाद कानपुर नगर के अनुराग पांडेय 6,361 वोट के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं। लखनऊ के प्रशांत सिंह अटल 6,145 वोट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। दोनों के बीच 216 वोट का अंतर है। प्रयागराज के देवेंद्र मिश्रा नगरहा 5,439 वोट के साथ तीसरे स्थान पर हैं। बुलंदशहर के शिव किशोर गौर 4,767 वोट के साथ चौथे और प्रयागराज के पंचू राम मौर्य 4,759 वोट के साथ पांचवें स्थान पर हैं। दोनों के बीच सिर्फ 8 वोट का अंतर है। प्रयागराज के अजय यादव 4,510 वोट के साथ छठे स्थान पर हैं। टॉप-10 में बरेली के शिरीष कुमार मेहरोत्रा 4,027, गोंडा के अजय शंकर श्रीवास्तव 3,931, लखनऊ के जानकी शरण पांडेय 3,745 और प्रयागराज के अमरेंद्र नाथ सिंह 3,642 वोट के साथ क्रमश: सातवें से दसवें स्थान पर हैं। बार काउंसिल चुनाव में वरीयता प्रणाली के तहत सबसे कम वोट पाने वाले प्रत्याशियों को एक-एक करके बाहर किया जाता है। बाहर हुए प्रत्याशियों के मतपत्रों में दर्ज अगली पसंद के आधार पर वोट बचे हुए प्रत्याशियों को ट्रांसफर किए जाते हैं। इसी वजह से हर एलिमिनेशन राउंड के बाद शीर्ष प्रत्याशियों के आंकड़ों में बदलाव होता है। अब अगले राउंड की मतगणना पर सभी की नजर है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *