औरैया में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ऑटो सवार को रौंदा, मौत:अजीतमल में मुरादगंज-अयाना रोड पर हादसा; सड़क पर गिरते ही पहिया ऊपर से निकला, पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में लिया

औरैया में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ऑटो सवार को रौंदा, मौत:अजीतमल में मुरादगंज-अयाना रोड पर हादसा; सड़क पर गिरते ही पहिया ऊपर से निकला, पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में लिया

औरैया के अजीतमल में मुरादगंज-अयाना रोड पर सोमवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से ऑटो सवार युवक की मौत हो गई। कस्बा जाना गेट के सामने ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ऑटो में बैठे महाराज सिंह (35) को टक्कर मार दी। वह सड़क पर गिर गए और ट्रॉली का पहिया उनके ऊपर से निकल गया। गंभीर हालत में सीएचसी ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महाराज सिंह डेरा बंजारन, भोतापुर गांव के रहने वाले थे। वह गांव-गांव घूमकर बाल खरीदने का काम करते थे। सोमवार को वह ऑटो से जा रहे थे। जाना गेट के सामने ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से वह सड़क पर गिर गए। इसके बाद ट्रॉली का पहिया उनके ऊपर से निकल गया। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को कब्जे में लिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अस्पताल में महाराज का शव पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पत्नी मिथलेश का रो-रोकर बुरा हाल था। वह बार-बार पति के शव से लिपटकर रो रही थीं। वहीं, बेटे की हालत भी खराब थी। परिवार की यह स्थिति देखकर अस्पताल में मौजूद लोग भी भावुक हो गए। महाराज सिंह के परिवार में पत्नी मिथलेश, बेटे आकाश, आशीष, प्रांशु और बेटी जूली हैं। मौत की खबर से गांव में भी मातम छा गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *